फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Parikrama path divided into five zones and 13 sectors, security strict

पांच जोन व 13 सेक्टर में बंटा परिक्रमा पथ, सुरक्षा सख्त

Thu, 11 Nov 2021 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Parikrama path divided into five zones and 13 sectors, security strict
अयोध्या। रामनगरी के ऐतिहासिक परिक्रमा मेला में चौदहकोसी परिक्रमा शुक्रवार सुबह शुरू होगी। करीब 45 किमी लंबर इस परिक्रमा में करीब 25 लाख श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना जताई जा रही है। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। इस परिक्रमा पथ को पांच जोन व 13 सेक्टर में बांटा गया है। अयोध्या के सरयू घाट से लेकर पूरे परिक्रमा पथ व अयोध्या के प्रमुख मठ मंदिरों पर अर्धसैनिक बल, एटीएस, पीएसी व पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

यह सभी आज (गुरुवार) शाम से अपने निर्धारित प्वाइंट पर मोर्चा संभाल लेंगे। इसके अलावा मेला क्षेत्र में खुफिया इकाई व सादी वर्दी में पुलिस के जवान संदिग्धों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या का चौदहकोसी परिक्रमा मेला शुक्रवार सुबह शुरू होगा। मेले में जनपद की पुलिस के अलावा गैर जनपदों से 10 एएसपी, 20 डीवाईएसपी, 30 निरीक्षक, 250 उप निरीक्षकों के साथ 10 कंपनी अर्धसैनिक बल, पीएसी व एटीएस के जवानों को तैनात किया गया है।
यह सभी गुरुवार शाम से अपने निर्धारित प्वाइंट पर मोर्चा संभाल लेंगे। पूरे परिक्रमा पथ पर सुरक्षा कर्मी तैनात होंगे, साथ ही खुफिया इकाई के साथ-साथ सादी वर्दी में पुलिस के जवान भीड़ में शामिल होकर संदिग्धों पर नजर रखेंगे।
महिला पुलिसकर्मी शोहदों पर नजर रखेंगी। अयोध्या क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर लगे सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा स्थानीय पुलिस व इंटेलीजेंस द्वारा अयोध्या के होटलों, धर्मशालाओं में ठहरे बाहरी लोगों के पहचान पत्र का सत्यापन करा रहे हैं।
चौदहकोसी परिक्रमा पथ को पांच जोन व 43 सेक्टर व सब सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। आवश्यकता के मुताबिक स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है। इनके साथ एएसपी व डीवाईएसपी स्तर के अधिकारी तैनात होंगे।
यातायात व्यवस्था को लेकर जोनल मजिस्ट्रेट के साथ 10 मजिस्ट्रेट विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं। फैजाबाद में गुप्तारघाट जोन पर एक जोनल के साथ तीन मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
वहीं, परिक्रमा पथ पर पड़ने वाले दर्शननगर और मोदहा रेलवे क्रॉसिंगों पर जोनल के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। एक साथ चलने वाली कई लाख की भीड़ वाले इस मेले में कोविड प्रोटोकाल का पालन कराना प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती होगा।
इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना लगभग नामुमकिन सा है। जिलाधिकारी नितीश कुुमार ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वैक्सीनेशन करवाकर व मास्क लगाकर ही परिक्रमा करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं का अयोध्या में स्वागत है, उन्हें बेहतर सुविधा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया गया है।

मेले को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के साथ एटीएस, पीएसी व अर्धसैनिक बल के जवान भी तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से पूरे मेले और अयोध्या की सुरक्षा को देखा जा रहा है। खुफिया तंत्र, एंटी रोमियो स्कवॉयड टीम सक्रिय है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।- शैलेश पांडेय, एसएसपी अयोध्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed