फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Paramilitary forces deployed to monitor booths

बूथों की निगरानी को अर्द्धसैनिक बल तैनात

Sun, 27 Feb 2022 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Paramilitary forces deployed to monitor booths
अयोध्या। विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। बूथों की निगरानी के लिए अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती करने के साथ ही जिले की सीमाओं को भी सील कर बैरियर लगा कर हर आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच हो रही है। जिले भर में 74 स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग तेज की गई है। जिले में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की सघन चेकिंग हो रही है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी व एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि रविवार को होने वाले मतदान के लिए जिले के पुलिस अधिकारियों के अलावा 529 निरीक्षक व उप निरीक्षक, 4289 सिपाही, 4055 पीआरडी व होमगार्ड और 584 सेक्शन सीपीएमएफ तैनात की गयी है। मतदान के दौरान सुरक्षा इंतजाम चाक चौबंद बनाए रखने के लिए पांचों विधानसभा क्षेत्रों को निगरानी के लिए 25 जोन व 193 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन

हर बूथों पर नजर रखने के लिए 81 क्यूआरटी टीमों के साथ ही थाना स्तर पर गठित 18 मोबाइल टीमें भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगी। आईजी, अयोध्या कवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मतदान को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अगर किसी ने चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की या मतदाताओं को डरा धमका कर प्रलोभन देने का प्रयास किया तो ऐसे लोगों के खिलाफ मौके पर ही कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने बताया कि चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हर मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी व वीडियो रिकार्डिंग के माध्यम से गड़बड़ी की कोशिश करने वालों पर नजर रखी जाएगी।

डीएम ने साफ किया कि मतदान करने के लिए लोग अपने निजी साधनों का प्रयोग कर सकेंगे। ऐसे निजी वाहनों को मतदान केंद्र से दो सौ मीटर दायरे से पहले ही रोक दिया जाएगा। किसी भी हालत में कोई प्रत्याशी मतदाताओं को अनुचित फायदा पहुंचाने के लिए वाहनों का प्रयोग नहीं करेगा। यहां पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed