फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Panchayat elections: 135 supervisors to be reviewed

पंचायत चुनाव : पुनरीक्षण में लगेंगे 135 पर्यवेक्षक

Wed, 23 Sep 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: 135 supervisors to be reviewed
अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायत की मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए जिले में 135 पर्यवेक्षक और 951 बूथ लेवल आफिसरों की जरूरत होगी। तहसीलों से यह डाटा तैयार कर लिया गया है। 30 सितंबर तक पुनरीक्षण में लगे इन कर्मियों को आवश्यक अभिलेख उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर त्रिस्तरीय पंचायत की मतदाता सूची के पुनरीक्षण की तैयारी तेज कर दी गई है। इसके लिए लगाए जाने वाले पर्यवेक्षक और बीएलओ की सूची को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है। तहसीलों के स्तर पर लगाए जा रहे इन कर्मियों के नाम की फीडिंग के साथ इनका डाटा बेस तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 11 ब्लाक और 127 न्याय पंचायतें हैं। पर्यवेक्षकों की तैनाती न्याय पंचायत के स्तर पर की जा रही है। बड़ी न्याय पंचायतों में एक से अधिक पर्यवेक्षक और बड़े मतदान केंद्रों पर एक से अधिक बीएलओ भी लगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाटा बेस तैयार किए जाने के साथ ही अब पुनरीक्षण के लिए बीएलओ को किट की व्यवस्था का काम शुरू कर दिया गया है। 30 सितंबर तक कर्मियों को सामान उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बाद प्रगाढ़ पुनरीक्षण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन शुरू कर देंगे।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य भान ने बताया कि बीएलओ और पर्यवेक्षक की तैनाती की काम शुरू कर दिया गया है। जिले में तहसील स्तर पर 135 पर्यवेक्षक और 951 बीएलओ का डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। इसमें घट-बढ़ हो सकती है। 30 सितंबर तक सभी को पुनरीक्षण संबंधी अभिलेख उपलब्ध कराए जाने की तैयारी है। एक अक्टूबर से सर्वे का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed