फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Owaisi is magician, do not take seriously: Hassan

ओवैसी मदारी है, सीरियसली मत लेना: हसन

Thu, 04 Feb 2016 12:11 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार ने मुसलमानों की भरपूर मदद की है। सरकार ने मदरसों को मदद, कब्रिस्तान, उर्दू शिक्षकों की भर्ती सहित तमाम काम किए हैं।
विज्ञापन


मुसलमानों का सम्मान सिर्फ यही सरकार कर सकती है। ओवैसी पर कमेंट करते हुए उन्होंने कहा कि वो मदारी लोग हैं, जो आपको मनोरंजन कराएंगे। मदारियों को सीरियसली नहीं लेते।
विज्ञापन


वे बुधवार को बीकापुर में सपा प्रत्याशी आनंदसेन यादव के चुनाव प्रचार में भदरसा में सभा को संबोधित कर रहे थे। दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा ने कहा कि कृषकों के हित में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की अर्थ नीति का पालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में गन्ना किसानों को सर्वाधिक भुगतान किया गया। अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में 280 रुपये प्रति क्विंटल का भाव दिया।

अगैती प्रजातियों के गन्ना के लिए 290 रुपये क्विंटल का मूल्य दिया गया। किसानों के लिए तमाम योजनाएं चलाया है। वन राज्यमंत्री पवन पाण्डेय ने कहा कि सबने पर्यावरण की सुरक्षा का ढोंग रचा पर मुख्यमंत्री अखिलेश ने इतने बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कराने का काम किया है।


सपा सरकार के अलावा किसी ने आपके हित में काम नही किया। खाद्य रसद मंत्री लक्ष्मीकांत निषाद ने कहा कि समाजवादी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मछुवारों को मछुवा आवास देने का काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed