{"_id":"c0540e3208eac73248a398d518e632c7","slug":"outrage-from-death-blocked-the-road-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज की मौत से आक्रोश, रोड जाम कर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज की मौत से आक्रोश, रोड जाम कर प्रदर्शन
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने और अस्पताल प्रबंधन से वार्ता के बाद मामला शांत हो गया। प्रकरण में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।
बीमार युवक सुनील कुमार (22) पुत्र महराजदीन निवासी रसूलपुर गांव तहसील सोहावल थाना रौनाही को रविवार को नाका स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।
जांच में युवक के आंत से पस आने की शिकायत पर नर्सिंग होम प्रशासन की ओर से ऑपरेशन की बात कही गई थी। ऑपरेशन आदि के खर्च के लिए 50 हजार रुपये मांगे गये।
इलाज के दौरान सोमवार को युवक की मौत हो गई। मामले की जानकारी पर मृत युवक के परिवारीजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और नर्सिंग होम के सामने ही मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मृत युवक के पिता महराजदीन का आरोप था कि नर्सिंग होम के पास कोई सर्जन व चिकित्सक नहीं था। स्टाफ नर्स के सहारे मरीज को ग्लूकोज और सुई-दवाई दी गई। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आक्रोशित लोग नर्सिंग होम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे नगर कोतवाल ने नर्सिंग होम प्रशासन से मामले की जानकारी ली। इसके बाद दोनों पक्षों की आपस में वार्ता हुई।
वार्ता के बाद मामला शांत हो गया। इस बाबत नगर कोतवाल एचएन मिश्र ने बताया कि पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।