{"_id":"4f1b5502e77b1442414f12dcd40d7f0e","slug":"open-manhole-will-be-close-on-the-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन के खुले मैनहोल होंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन के खुले मैनहोल होंगे बंद
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
यात्रियों और रेलकर्मियों की जान पर आफत बने रेलवे के खुले मेनहोल बंद किए जाएंगे। इसके साथ ही स्टेशन पर बेरोक-टोक प्रवेश कर रहे आवारा पशुओं पर नकेल लगाने के उपाय होंगे। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर अब टिकट कलेक्टर के साथ ही आरपीएफ भी बेटिकटों की निगहबानी करेगी। ये फैसले सोमवार को रेलवे एसएस जीपी सिंह की अध्यक्षता में एसआईजी (स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप) की बैठक में लिए गए।
सूत्रों के अनुसार विभागों के अधिकारियों ने बैठक में अपने विभाग से जुड़ी दिक्कतों को साझा किया। कहा गया वॉशिंग लाइन, स्टेशन के बाहर एटीएम के निकट टिकट घर जाने वाले रास्ते पर और यूनियन दफ्तर के पास मेनहोल खुले हैं। इन पर ढक्कन न होने से कभी भी यात्रियों व कर्मियों की जान पर आफत आ सकती है। पार्सल घर और मुख्य प्रवेश द्वार से आवारा पशु रेलवे परिसर व स्टेशन में प्रवेश कर गंदगी कर रहे हैं।
इन रास्तों से पशुओं के प्रवेश को रोकने का तत्काल उपाय किया जाये। बैठक में स्टेशन का ध्वनि प्रसारण यंत्र सही काम न करने का मामला भी उठा। इसकी खरखराहट दूर कराकर आवाज सही कराने को कहा गया। मुख्य प्रवेश द्वार पर एक टीसी और आरपीएफ का एक जवान तैनात रखने पर राय बनी। प्लेटफार्म दो व तीन के ट्रैकों पर नाली से जल बहाव में बाधा बने पत्थरों को निकलवाने को कहा गया।
विज्ञापन
कहा गया कि इंजीनियरिंग विभाग नालियों से गिट्टियां निकलवाकर ट्रैकों में डाले, जिससे नालियों की सफाई शुरू हो सके। बैठक में स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एसके बंजारी व कौशल किशोर, सीडीओ बीपी मिश्र, एआरटी प्रभारी डीके त्रिपाठी, कार्य निरीक्षक, आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार तिवारी व ओपी राय अधिकारी मौजूद रहे।
एसआइजी की बैठक में स्टेशन को सुधारने के कई उपायों पर मुहर लगी है। उठाई गयी कमियों को एक सप्ताह में संबंधित विभाग दूर करेंगे। इंजीनियरिंग विभाग ने तो ट्रैक के किनारे बनी नालियों से पत्थर निकालने के लिए अपने चार आदमियों को उतार भी दिये हैं। -जीपी सिंह, रेलवे स्टेशन अधीक्षक,फैजाबाद।