फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Only four people will be with Modi on the stage in Bhumi Pujan

भूमिपूजन में मंच पर मोदी के साथ होंगे सिर्फ चार लोग, कार्यक्रम के दौरान नहीं जुटेगी भीड़

Sat, 01 Aug 2020 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 Aug 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Only four people will be with Modi on the stage in Bhumi Pujan
भूमि पूजन की तैयारियां... - फोटो : अमर उजाला

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर पांच ही लोग बैठेंगे। पीएम के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, संघ प्रमुख मोहन भागवत और ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास रहेंगे। 

विज्ञापन


हालांकि फैसला शुक्रवार को मानस भवन में हुई बैठक में लिया गया। हालांकि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अभी तक कार्यक्रम में शामिल होने वाले 200 अतिथियों की सूची सार्वजनिक नहीं की है।
विज्ञापन


अयोध्या में भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं और शहर को सजाने का कार्य जारी है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी पांच अगस्त को सुबह 11.15 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और दोपहर दो बजे रवाना हो जाएंगे। वह सबसे पहले हनुमानगढ़ी जाकर दर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रामलला के दर्शन करेंगे और फिर भूमिपूजन में शामिल होंगे। व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेंद्रचंद्र अवस्थी समेत आला अधिकारियों ने मानस भवन में बैठक की और भूमि पूजन के दौरान मंच की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया। समारोह के दौरान मंत्रियों, संघ, विहिप समेत अन्य अतिथियों को अलग-अलग तीन ब्लॉक में बैठाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान नहीं जुटेगी भीड़
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के लिए 5 अगस्त को होने जा रहे भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान रामनगरी में भीड़ इकट्ठा नहीं होने दी जाएगा। कार्यक्रम में कोविड-19 के  नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। सरकार लोगों से अयोध्या पहुंचने के बजाय अपने घरों पर ही रहकर इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने की अपील कर रही है।

लंबे इंतजार के बाद मूर्त रूप लेने जा रहे राम मंदिर के भूमिपूजन के लिए 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आ रहे हैं। इस मौके पर अयोध्या में लोगों की भीड़ रोकने के लिए शासन स्तर पर रणनीति बनाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार पूरे आयोजन में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए केवल उन्हीं चुनिंदा लोगों को शामिल होने की अनुमति दी जाएगी जिन्हें आमंत्रित किया जा रहा है।


अयोध्यावासियों व अन्य को कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की जा रही है। सूत्रों के अनुसार 5 अगस्त को भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न होने तक अयोध्या में आम लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed