फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Online admission process of graduate and post graduate from nine

Ayodhya News: स्नातक व परास्नातक की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया नौ से

Wed, 05 Apr 2023 05:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 05 Apr 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
Online admission process of graduate and post graduate from nine
कुलपति ने अवध विवि में की बैठक, कहा- समस्त विभाग छात्रों के प्लेसमेंट की तैयार करें कार्ययोजना
विज्ञापन

फोटो-21
संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर के स्नातक, परास्नातक के साथ महाविद्यालयों में संचालित बीपीएड, एमएड, एलएलबी की ऑनलाइन प्रवेश आवेदन प्रक्रिया 09 अप्रैल से प्रारंभ होगी। विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में सत्र 2023-24 के पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया।
कुलपति ने कहा कि परिसर के स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा व स्नातक वोकेशनल पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। पिछले वर्ष कुछ पाठ्यक्रमों में सीट की तुलना में कम प्रवेश हुए हैं। इसे घाटे से उबारने के लिए शिक्षकों को प्रयास करना होगा। कुलपति ने समस्त विभागाध्यक्षों, निदेशकों व समन्वयकों से कहा कि सभी विभाग छात्रों के प्लेसमेंट के लिए कार्य योजना तैयार करें।
विज्ञापन

आवासीय प्रवेश समन्वयक प्रो. विनोद श्रीवास्तव ने परिसर व महाविद्यालयों के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सीटों व फीस संरचना से अवगत कराया। बैठक में कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो.चयन कुमार मिश्र, प्रो. जसवंत सिंह, प्रो.एसएस मिश्र, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो.अनुपम श्रीवास्तव, डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed