फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   One killed, three injured in road accidents

सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल

Fri, 10 Dec 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
One killed, three injured in road accidents
अयोध्या/बीकापुर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र की सरयू बिहार कॉलोनी निवासी कार्तिकेय (24) अपने दोस्त के साथ बाइक से किसी काम से जा रहा था। पंचशील होटल के सामने अज्ञात बाइक उसकी बाइक में टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। इससे कार्तिकेय सड़क पर गिर गया व पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार कार्तिकेय को कुचलते हुए निकल गई।
विज्ञापन

हादसे में गंभीर घायल कार्तिकेय को आननफानन जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। कार्तिकेय शंकरलाल की इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कोतवाली क्षेत्र बीकापुर के पातूपुर गांव निवासी झिनका देवी (70) अपने नाती के साथ साइकिल पर पीछे बैठकर बुधवार शाम बीकापुर बाजार से घर लौट रही थी। प्रयागराज हाईवे पार करते समय मछली तालाब जलालपुर माफी के पास दूसरे साइकिल सवार ने टक्कर मार दी। इससे झिनका सड़क पर गिरकर घायल हो गई। चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

गुरुवार दोपहर बीकापुर कस्बे में प्रयागराज हाईवे पर भारती इंटर कॉलेज के समीप अंडरटेकिंग बस से उतरते समय गिर कर गर्भवती रचना दुबे (28) निवासी पातूपुर बल्लीपुर घायल हो गई। उसे सीएचसी लाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बीकापुर के पातूपुर गांव निवासी राज देव (45) बाजार से बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। खेत की बैरिकेडिंग के कंटीले तार पर गिरकर वह घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed