{"_id":"61ec458e39f7001d6f79135b","slug":"one-killed-15-injured-in-road-accident-faizabad-news-lko6146502145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, 15 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। सवारी लेकर टांडा से लखनऊ जा रही एक निजी बस शनिवार सुबह सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए। हादसे में बस सवार एक यात्री की मौत हो गई जबकि अन्य 16 घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में भर्ती कराया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसा कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के शंकरगढ़ बाजार के निकट हुआ।
शनिवार को करीब 16 यात्रियों को बैठाकर एक प्राइवेट बस टांडा से लखनऊ के लिए रवाना हुई। सुबह घना कोहरा होने के कारण दृश्यता काफी कम हो गई थी। इस बीच अचानक बेकाबू होकर बस अयोध्या-अकबरपुर राजमार्ग पर कोतवाली क्षेत्र अयोध्या के शंकरगढ़ बाजार के पास सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भी दौड़े और घायलों को बाहर निकलवाया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल अंबेडकरनगर के आलापुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर निवासी हरिश्चंद्र यादव (28) की मौत हो गई जबकि बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से दर्शननगर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घायल हुए ज्यादातर यात्री अंबेडकरनगर के ही बताए गए हैं।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी दर्शननगर जनार्दन सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अन्य सभी घायलों की हालत अब सामान्य है।
हादसे में सिराज अहमद (60) व कमाल अहमद (40) निवासीगण मुंडेरा, थाना हंसवर, अंबेडकरनगर, प्रदीप सिंह (40), अजय सोनी (26), गंगासागर (45) व सचिन कुमार (22) निवासीगण दापनपुर थाना हंसवर, अंबेडकरनगर, लक्ष्मी सोनी (20) व रामनयन सोनी (27) निवासीगण पूराबाजार, थाना महराजगंज, अयोध्या, नरगिस (20), हरीश ओझा (28), रामू सोनी (27) व मोनू (24) निवासी जैनुलुद्दीनपुर, थाना हंसवर, अंबेडकरनगर, बस चालक अजय यादव (36) रतुआपार, थाना अतरौलिया, आजमगढ़, मिथिला (53) व रामकरन निवासी दिलावरपुर घायल हुए हैं।
दुर्घटना में मृत हरिश्चंद्र अपने पिता रामकरन का इलाज कराने लखनऊ स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल जा रहा था। रोते हुए रामकरन ने बताया कि शनिवार सुबह टांडा से बस पर चढ़े थे। पहले वह हमारे पास ही बैठा था कि एक महिला आई और उसने आगे की सीट पर बैठने के लिए हरिश्चंद्र से निवेदन किया और स्वयं उसकी सीट पर बैठ गई। हादसा हुआ तो आगे बैठे होने के कारण हरिश्चंद्र की मौत हो गई। बताया कि हरिश्चंद्र के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जरा भी अंदेशा नहीं था कि ऐसा हो जाएगा।