{"_id":"5fd3dec83cababa66cb5fe5d9a2a52fa","slug":"on-the-last-day-of-the-nomination-candidates-huge-crowd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी दिन नामांकन को उमड़े दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी दिन नामांकन को उमड़े दावेदार
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 20 Nov 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ी। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अफसर के सामने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। देर शाम तक नामांकन के आंकड़े ब्लॉकों से जारी नहीं हो पाए थे।
रुदौली, मवई व सोहावल ब्लॉक मुख्यालय पर प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की भारी भीड़ सुबह से ही लगी रही। रुदौली ब्लॉक के न्याय पंचायत सीवन के काउंटर पर सन्नाटा पसरा रहा तो न्याय पंचायत फिरोजपुर मख्दूमी व मीरमऊ पर समय सीमा 4 बजे के बाद नामांकन करने वालों की लंबी लाइन लगी रही। नामांकन में लगाए गए पंचायत सचिवों ने अपने पंचायत मित्रों, सफाई कर्मचारियों व प्राइवेट निजी कर्मचारियों को सहयोग के लिए लगा रखा था। ऐसे लोगों के मिलने वाले प्रत्याशियों ने अंदर से भी नामांकन कराए।
कई प्रत्याशियों के अंदर से नामांकन कराने के लिए जाने पर घंटों से लाइन में लगे लोगों ने आपत्ति की तो एआरओ ने नामाकंन में कमी को पूरा कराने की बात कराने की बात कही। न्याय पंचायत फिरोजपुर मख्दूमी के विजय शंकर, बिड़हार के राम शंकर, रमेश आदि ने बताया कि वह लोग सुबह से लाइन में खड़े हैं लेकिन दोपहर तक उनका नंबर नहीं आया। लोग अंदर से व बगल से नामांकन फार्म जमा कर रहे हैं। पुलिस की सुरक्षा केवल गेट तक दिखी।
विज्ञापन
मवई के न्योरा न्याय पंचायत व देवयती न्याय पंचायत में नामांकन की गति धीमी रही। इसे लेकर लाइन में लगे प्रत्याशियों और आरओ के बीच कहासुनी हुई। तहसीलदार अशोक कुमार वर्मा ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। सोहावल ब्लॉक मुख्यालय पर भी सुबह नामांकन करने वालों की भीड़ रही। दोपहर तक यह भीड़ डटी रही। कड़ी सुरक्षा के बीच सैकड़ों की संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन किया। हूजूम के साथ पहुंचे प्रत्याशियों के समर्थकों ने सड़क पर नारेबाजी की। रिटर्निंग अफसरों का कहना है कि आंकड़ों की मिलान किया जा रहा है।