फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Omen of 10.75 crores, hands of 1353 daughters will be yellow

Ayodhya News: 10.75 करोड़ के शगुन से 1353 बेटियों के हाथ होंगे पीले

Fri, 25 Nov 2022 08:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Omen of 10.75 crores, hands of 1353 daughters will be yellow
अयोध्या। श्रम विभाग द्वारा शुक्रवार को आयोजित पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों के सामूहिक विवाह में 10.75 करोड़ के शगुन से अयोध्या व अंबेडकरनगर जनपद की 1353 बेटियों के हाथ पीले किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रत्येक जोड़ों को वस्त्र व आने जाने के लिए 10 हजार की नकद धनराशि दी गर्द है। 65 हजार की धनराशि लड़की के खाते में डाली गई है। विवाह का सभी खर्च श्रम विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए करीब 35 हजार वर्ग फीट में पंडाल बनाया गया है। इसको 14 हिस्सों में बांटा गया है। इसके अलावा पांच प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। विवाह में आने वाले सभी जोड़ों को पूजन सामग्री किट के साथ दूल्हे को सेहरा व दुल्हन को चुनरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्र ने बताया कि विवाह के लिए आए आवेदनों का सत्यापन बुधवार देर रात तक पूरा होने के बाद विवाह में भाग लेने 1353 बेटियों की फाइनल संख्या सामने आई। इसमें 14 मुस्लिम बेटियों का भी निकाह होगा।
हिंदू लड़कियों के विवाह के लिए पंडाल में 300 हवन कुंड बनाए गए हैं। मुस्लिम जोड़ों के लिए एक अलग पंडाल बनाया गया है। जहां पर्दे आदि लगवा दिए गए हैं। यहां मौलवी निकाह पढ़ाएंगे।
सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जीआईसी के गेट नंबर दो पर बने चित्रकूट द्वार से विवाह में शामिल होने वाले जोड़े प्रवेश करेंगे। यहां उन्हीं को प्रवेश दिया जाएगा, जिनके पास विभाग द्वारा पूर्व में दिया गया टोकन होगा।
यह टोकन जमा करने के बाद उन्हें दूसरा टोकन दिया जाएगा। जिसमें पंडाल नंबर व हवन कुंड नंबर आदि लिखा होगा। बताया कि यहीं पर जोड़ों को पूजन सामग्री किट, दूल्हे का सेहरा व दुल्हन की चुनरी निशुल्क प्रदान की जाएगी। सभी जोड़ों को सुबह आठ बजे से पहले पहुुंचना होगा।
सहायक श्रमायुक्त एके सिंह ने बताया कि इस भव्य सामूहिक विवाह में विवाह के लिए कुल 14 पंडाल बनाए गए हैं। इनके नाम भी देश की पवित्र नदियों के नाम पर रखे गए हैं। इसमें गंगा, यमुुना, सरस्वती, गोदावरी, सरयू समेत अन्य नदियों के नाम पर शामिल हैं।
इसके अलावा पंडाल में प्रवेश के लिए पांच द्वार चित्रकूट द्वार, अयोध्या द्वार, शबरी द्वार, अनुज कोटि व धनुष कोटि द्वार शामिल हैं। इनमें से चित्रकूट द्वार से जोड़ों को प्रवेश मिलेगा, जबकि धनुष कोटि द्वार से वीआईपी, अन्य द्वार से अतिथिगण प्रवेश करेंगे।
श्रम विभाग के सामूहिक विवाह में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है। उसके द्वारा चित्रकूट द्वार पर सहायता केंद्र खोला जाएगा। जहां विवाह में शामिल होने वाले जोड़ों को उनके तय स्थल तक पहुंचाने में सहायता की जाएगी। इसके अलावा यही पर एक सेल्फी प्वॉइंट भी बनाया जाएगा।
जहां जोड़े एक-दूसरे के साथ या परिवार के साथ सेल्फी भी लेंगे। सामूहिक विवाह में करीब 25 से 30 हजार लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गए हैं।

सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम स्थल व आसपास तीन सीओ, पांच निरीक्षक, 60 उप निरीक्षक, 140 सिपाहियों को तैनात किया गया है। बताया कि फतेहगंज, मकबरा, पुष्पराज, सिविल लाइंस, रिकाबगंज से जीआईसी की ओर किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मकबरा, स्टेडियम, पुलिस लाइन आदि के पास पार्किंग का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed