फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Old lady burnt dead, four home Ashes

जलकर मरी वृद्धा, चार घर राख

Fri, 13 Nov 2015 11:23 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार व गुरुवार को आग ने खूब तबाही मचाई। बीकापुर के तरहरा कटारी गांव में एक घर में लगी आग से निशक्त वृद्धा जल मरी, जबकि मवई के सैदपुर व पटरंगा के गंगरेला गांव में पटाखे की चिंगारी से दो घरों में आग लग गई।
विज्ञापन


इसमें घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। गोसाईगंज में एक होजरी की दुकान में शॉर्टसर्किट से लाखों के सामान जल गए। सोहावल में भी आग से एक घर जल गया।

बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार, तरहरा कटारी गांव में बुधवार रात एक घर में अचानक आग लग जाने से घर में मौजूद निशक्त वृद्धा भगदेई उर्फ कटोरा देवी (95) की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


करीब साल भर पहले उसका पैर टूट गया था। तब से वह चारपाई पर ही पड़ी थी। दीपावली की रात हुए इस हादसे के दौरान वृद्धा का पुत्र रामबदल निषाद नलकूप पर गया था। पुलिस ने मामले को इत्तफाकिया में दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मवई प्रतिनिधि के अनुसार, सैदपुर कस्बे में मकबूल का मकान घनी आबादी के बीच स्थित है। जहां बुधवार को कुछ बच्चे पटाखा दगा रहे थे। अचानक पटाखे की चिंगारी छप्पर पर जा गिरी।

देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और मकबूल का आशियाना राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि छप्पर के नीचे रखा एक क्विंटल गेहूं व कपड़े जल गए।

बाकी सामान गांव वालों की मदद से बचा लिया गया। रुदौली तहसीलदार अशोक वर्मा ने बताया कि हल्का लेखपाल रामदीन को भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।

उधर, पटरंगा थाना के अशरफपुर गंगरेला गांव में गुरुवार रात पटाखे दगाने से एक अन्य घर जलकर राख हो गया। बताते हैं कि पटरंगा के अशरफपुर गंगरेला गांव में कुछ बच्चे पटाखा दगा रहे थे।

तभी एक चिंगारी परशुराम रावत के छप्पर पर जा गिरी जिससे आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई जा सकी। पीड़ित परशुराम के मुताबिक, गेहूं, चावल समेत घर का अन्य सामान जल गया।

गोसाईगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के मेनरोड पर स्थित रेडीमेड व्यवसायी भरतलाल की दुकान में गुरुवार रात शॉर्टसर्किट से आग लग गई।

जब तक लोगों की समझ में आता आग ने दुकान में रखे लाखों रुपये की होजरी के सामानों को अपनी आगोश में ले लिया था।

गद्दौपुर पावर हाउस से विद्युत आपूर्ति जारी रहने और आग के विकराल रूप को देखते हुए कोई भी नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।

पावरहाउस से सप्लाई बंद किए जाने के बाद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। दुकान मालिक निरंकार ने बताया कि आग से लाखों रुपये की क्षति हुई है।

उधर, सोहावल के बरसेंडी ग्राम निवासी चंद्रभान यादव के घर भी बुधवार रात आग लग गई। इससे छप्परनुमा मकान में रखा गेहूं, चना, सरसों, भूसा, लकड़ी सब जल गया। घटना की वजह घर के करीब से गुजरी हाईटेंशन लाइन बताई जा रही है।


पीड़ित का कहना है कि विद्युत लाइन से सटा बबूल का पेड़ है, जिसकी डाल से तार छू रहा था। शॉर्टसर्किट हुई और आग लग गई।

चंद्रभान ने बताया कि घर में रखा पांच क्विंटल गेहूं, सरसों, चना, भूसा लकड़ी जलकर राख हो गया। गोड़वा के जेई विकास पाल ने बताया कि डाल को जल्द साफ करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed