फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Nripendra Mishra, president of the temple construction committee, reached Ayodhya

मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र पहुंचे अयोध्या

Wed, 14 Jul 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Nripendra Mishra, president of the temple construction committee, reached Ayodhya
अयोध्या। राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र मंगलवार शाम अयोध्या पहुंचे। जमीन खरीद मामले में ट्रस्ट पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप के बाद नृपेंद्र मिश्र पहली बार अयोध्या पहुंचे हैं।
विज्ञापन

वे यहां तीन दिनों तक राममंदिर निर्माण की प्रगति की समीक्षा करने के साथ-साथ भावी योजनाओं पर मंथन करेंगे। नृपेंद्र मिश्र ने अयोध्या पहुंचने के बाद सबसे पहले हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

इसके बाद सर्किट हाउस में कमिश्नर, डीएम सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। वे तीन दिनों तक अयोध्या में रुककर ट्रस्ट के पदाधिकारियों व कार्यदाई संस्था के तकनीकी विशेषज्ञों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है इस बैठक में जमीन खरीद को लेकर भ्रष्टाचार का मुद्दा भी गूंजेगा। विगत दिनों चित्रकूट में हुई संघ की बैठक में भी ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व डॉ. अनिल मिश्र को तलब किया गया था।

जहां चंपत राय ने जमीन खरीद की पूरी जानकारी संघ प्रमुख मोहन भागवत व अन्य पदाधिकारियों के समक्ष दी थी। हालांकि सूत्रों के अनुसार नृपेंद्र मिश्र हर माह होने वाली समीक्षा बैठक के क्रम में अयोध्या पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed