फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Now the increasing scope of dengue started scaring, 28 new patients found

Ayodhya News: अब डराने लगा डेंगू का बढ़ता दायरा, 28 नए रोगी मिले

Sun, 29 Oct 2023 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Now the increasing scope of dengue started scaring, 28 new patients found
अयोध्या। जनपद में डेंगू मरीजों की संख्या घटने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की निरोधात्मक कार्रवाई के बीच मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं पा रहा है। शुक्रवार को 24 नए मरीज मिलने के बाद शनिवार को रिकार्ड 28 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इतनी संख्या में मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन के अनुसार नगर क्षेत्र में 11 मरीज मिले हैं। बीकापुर में चार, सोहावल, पूराबाजार व मसौधा में तीन-तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, जबकि तारुन और मया बाजार में दो-दो मामले सामने आए हैं। अब तक 419 मरीज मिल चुके हैं, जिसमें 367 ठीक भी हो चुके हैं। 52 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। डीएमओ मंजुलता आनंद ने बताया कि जहां-जहां मरीज मिल रहे हैं वहां पर निरोधात्मक कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed