फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Now coordinating the administration for Panchkosi

अब पंचकोसी परिक्रमा की तैयारी में जुटा प्रशासन

Fri, 20 Nov 2015 10:53 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूराे
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 20 Nov 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
चौदहकोसी परिक्रमा के बाद प्रशासन ने अब पंचकोसी परिक्रमा की तैयारी शुरू कर दी है। परिक्रमा पथ की सफाई के साथ ही प्रकाश और पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। परिक्रमा पथ पर सुरक्षा एवं शांति के लिए ढाई दर्जन मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन




चौदहकोसी परिक्रमा शुक्रवार को पूरी हो गई। अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा शनिवार की दूसरी बेला तीन बजे शुरू होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। अयोध्या में सफाई के साथ ही पेयजल और प्रकाश व्यवस्था पर खासा जोर है। श्रद्धालुओं के लिए परिक्रमा पथ के निरीक्षण का निर्देश दिया गया है। पंचकोसी परिक्रमा अयोध्या नगर की परिधि में होती है।
विज्ञापन



इसकी लंबाई लगभग 15 किमी बताई गई है। सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन ने ढाई दर्जन मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। पांच जोन और आठ सेक्टर के साथ 20 से ज्यादा स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। परिक्रमा शुरू होने के पूर्व सभी अपने तैनाती स्थलों पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed