फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Not accept anything other than the Supreme Court decision: Hashim

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अलावा कुछ भी मंजूर नहीं : हाशिम

Tue, 31 May 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 31 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Not accept anything other than the Supreme Court decision: Hashim
हाशिम अंसारी से आशीर्वाद लेते महंत नरेंद्र गिर‌ि। - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि सोमवार को पांजी टोला स्थित बाबरी मस्जिद के मुद्दई हाशिम अंसारी के घर कुशलछेम पूछने पहुंचे। दोनों ने कुछ मिनट गोपनीय मंत्रणा की।
विज्ञापन


बाद में हाशिम ने कहा कि बाबरी मस्जिद मसले का हल सुप्रीम कोर्ट से होगा, अब सुलह-समझौते को कोई विकल्प नहीं है। सरकार पर डे टू डे सुनवाई कराने के लिए पहल करने का दबाव बनना चाहिए।
विज्ञापन


पत्रकारों से रूबरू नरेंद्र गिरि ने कहा कि मैं हाशिम का पुत्र होने के नाते आया हूं। दोनों में बातचीत हुई है। हमने हाशिम से कहा कि अपने जीते जी कुछ ऐसा कर जाएं कि उन्हें विश्व याद करे। हिंदू और मुस्लिम दोनों तरफ से धर्मगुरु बैठें तो सहमति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाशिम चाहेंगे तो समाधान हो जाएगा। कहा कि सुप्रीम कोर्ट में प्रतिदिन सुनवाई हो तभी जल्दी हल निकल सकता है। महंत नरेंद्र गिरि ने अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत ज्ञानदास पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हर आदमी की अपनी क्षमता होती है।


अब हमारी पहल से हो सकता है कि कोई हल निकल आए। कहा कि हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन करने के बाद रामलला को टेंट में देख बहुत दुख हुआ। नरेंद्र गिरि की पहल का बाबरी मस्जिद के मुद्दई हाशिम अंसारी ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अलावा कुछ भी मंजूर नही है।

हम चाहते हैं कि हमारे जीते जी फैसला आए। इसके लिए जो भी सक्षम हैं उन्हें सरकार पर दबाव बनाना चाहिए कि डे टू डे सुनवाई के लिए प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed