{"_id":"5f6b89b88ebc3e394a7bff25","slug":"non-willful-murder-case-on-hazing-faizabad-news-lko541657539","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप पर गैर इरादतन हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप पर गैर इरादतन हत्या का केस
विज्ञापन
तारुन। थाना क्षेत्र तारुन की नंसा बाजार में मंगलवार को देर रात बुखार से पीड़ित युवक की झोलाछाप के इंजेक्शन से हुई मौत के मामले में मृतक की मां की तहरीर पर डॉक्टर पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, बाजार ऐहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है।
नंसा बाजार निवासी इमरान (22) को कई दिनों से बुखार था, जिसका इलाज बाजार का एक झोलाछाप डॉक्टर कर रहा था। मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे वह डॉक्टर से इलाज कराने गया। बुखार अधिक होने के कारण डॉक्टर ने इंजेक्शन लगा दिया। जिसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। जिसको लेकर उसके परिवारीजन व विशेष समुदाय के लोग डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। जानकारी पर मौके तीन थानों की पुलिस और सीओ बीकापुर पहुंचे।
हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया था। थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर आरोपी विवेक कुमार निवासी महमदपुर जिला अंबेडरनगर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बताया, बाजार में शांति व्यवस्था कायम है, ऐहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की गई है। क्षेत्राधिकारी बीकापुर अजय कुमार पटेल ने बताया कि इस तरह के मामलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के स्तर पर प्राइमरी इंक्वायरी में लगाए गए इंजेक्शन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का आकलन कर जांच की जाएगी।