फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Nomination forms for the presidency three sets sold

जिपं अध्यक्ष पद के लिए बिके तीन सेट नामांकन फॉर्म

Mon, 28 Dec 2015 11:28 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होने लगी है। सोमवार को इस पद के लिए सपा प्रत्याशी श्वेता सिंह की ओर से नामांकन पत्र तीन सेटों में खरीदे गए।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने भी नामांकन को लेकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। नामांकन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की भी व्यवस्था की गई है।

डीएम कार्यालय में बनाए गए बिक्री काउंटर से नामांकन पत्रों की बिक्री 27 दिसंबर से शुरू की गई। बिक्री काउंटर के मुताबिक, सोमवार को तीन सेटों में फॉर्म खरीदे गए।
विज्ञापन


यह फार्म सपा से घोषित प्रत्याशी श्वेता सिंह की ओर से खरीदे गए। दूसरी ओर प्रशासन ने भी नामांकन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। एडीएम वित्त एवं राजस्व को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पूर्वी और दक्षिणी पर एक-एक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।  नामांकन स्थल के बाहर भी एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।


इसके अलावा कलेक्ट्रेट के बाहर उत्तरी-पूर्वी और दक्षिणी-पश्चिम की ओर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन एक जनवरी 2016 को किया जाएगा।

जिलाधिकारी कार्यालय के मुताबिक, नामांकन पत्रों की बिक्री की जा रही है। इसके अलावा अब नामांकन के लिए प्रशासनिक व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed