{"_id":"6394cb640e34df204b53599b","slug":"no-admission-without-id-card-faizabad-news-lko6612343145","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बिना आईकार्ड महाविद्यालय में नहीं मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बिना आईकार्ड महाविद्यालय में नहीं मिला प्रवेश
विज्ञापन
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों के हंगामे के बाद दूसरे दिन शनिवार को महाविद्यालय प्रशासन ने जबरदस्त सख्ती की। महाविद्यालय में बिना पहचान पत्र व ड्रेस के छात्रों को प्रवेश नहीं दिया गया।
बतातें चलें कि शुक्रवार को चुनाव को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। इस दौरान करीब तीन घंटे तक महाविद्यालय में अफरा तफरी का माहौल रहा। हंगामा करने वाले छात्रनेताओं में अधिकांश बाहरी बताए जा रहे थे। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया था।
कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। वहीं इसको देखते हुए महाविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को सख्ती की। महाविद्यालय गेट पर शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी जो छात्रों के पहचान पत्र चेक करते नजर आए। किसी भी बाहरी को महाविद्यालय में प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में ड्रेस कोड लागू है, बिना ड्रेस आने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, पहचान पत्र लाना भी अनिवार्य कर दिया गया है।