{"_id":"57eeacd74f1c1bcb4b573f34","slug":"nine-samples-of-pesticides-in-raids-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में पेस्टीसाइड के नौ नमूने सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी में पेस्टीसाइड के नौ नमूने सील
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को छापेमारी कर नौ पेस्टीसाइड का नमूना सील किया है। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रदेश प्रयोगशाला भेज दिया गया है। अभियान के दौरान दो दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। इस पर दोनों दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
नेशनल सीड कंपनी नाका बाईपास से डाइक्लोरोवास, शिवहरे कृषि केंद्र से लैंबडा सायहैलोथ्रीन, चंदन कृषि केंद्र से साइपर मेथरीन, सालासर कृषक केंद्र से प्रोफेनोफास, रमेश कृषि केंद्र से साइपर मेथरीन, किसान एग्रो ट्रेडर्स से क्लोरापायरीफास, आजाद सीड्स से फिप्रोनिल, आकाश ट्रेडर्स से प्रिटिलाक्लोर और आरएम ट्रेडर्स से डेल्टामेथ्रिन का नमूना सील किया गया है।
कार्रवाई के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों को देखने के बाद नाका बाईपास एग्रीजंक्शन से मनोज कुमार और वर्मा सीड एंड पेस्टीसाइड के दुकानदार दुकान बंद कर भाग खड़े हुए। उप जिला कृषि रक्षा अधिकारी आरडी वर्मा ने बताया कि दोनों दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
पेस्टीसाइड के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई दवा मानक के अनुरूप नहीं रही तो उस फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।