{"_id":"7e86930aeee0ba014eca253b462ba8dc","slug":"nine-pairs-of-trains-canceled-two-days-round-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ जोड़ी रेलगाडि़यों का दो दिन फेरा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ जोड़ी रेलगाडि़यों का दो दिन फेरा रद्द
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद होकर दूसरे प्रदेशों तक प्रतिदिन आने-जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने तगड़ा झटका दिया है। यहां से होकर गुजर रहीं ऐसी नौ जोड़ी दैनिक एक्सप्रेस गाड़ियों को अब सप्ताह में पांच दिन ही चलाया जाएगा।
फेरों में यह कटौती फिलहाल कोहरे के नाम पर तत्काल प्रभाव से की गई है, जो शुक्रवार से प्रभावी होगी और तीन मार्च तक अलग-अलग दिनों में ट्रेनें नहीं चलेंगी। इस बाबत खंड नियंत्रक लखनऊ का आदेश आ गया है। मगर ट्रेनों में आरक्षण करा चुके यात्रियों की सांसत बढ़ गयी है।
तीन मार्च तक सप्ताह में कुल पांच दिन चलने वाली ट्रेनों में फैजाबाद-कानपुर इंटरसिटी, फैजाबाद-दिल्ली, दिल्ली एक्सप्रेस, आजमगढ़-दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस, देहरादून-हावड़ा दून एक्सप्रेस, जम्मू तवी-कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस, फिरोजपुर-धनबाद किसान, बरेली-वाराणसी जनता एक्सप्रेस, इलाहाबाद-मनकापुर सरयू एक्सप्रेस तथा छपरा-फर्रुखाबाद उत्सर्ग एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन
ये नौ जोड़ी ट्रेनें सप्ताह के दो दिन नहीं चलेंगी। लेकिन इसे कोहरे के नाम पर बंद करने का तर्क यात्रियों के गले भी नहीं उतर रहा है। यात्री रामेश्वर दयाल, शिव कुमार, वेद प्रकाश का कहना है कि क्या कोहरा सप्ताह में सिर्फ दो दिन नहीं गिरेगा?
फिलहाल ट्रेनें बंद होने से संचालन से जुड़े कर्मी जहां खुश हैं, वहीं अग्रिम टिकट लेकर यात्रा की तैयारी कर चुके यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब रेलवे को भी राजस्व का नुकसान तो होगा ही, बिना कटौती टिकट भी वापस करना होगा।