{"_id":"07e652696a64b4df0cc4d908a24cea82","slug":"nigam-sumanth-and-bagwandin-won-the-dangal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम, सुमंत व भगवानदीन ने जीता दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम, सुमंत व भगवानदीन ने जीता दंगल
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य अतिथि इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने पहलवानों से हाथ मिलाकर दंगल का शुभारंभ किया। दंगल की बड़ी कुश्ती निगम पहलवान जौनपुर व बृजेश पहलवान नंदिनीनगर गोंडा के बीच हुई।
दस मिनट की कुश्ती में निगम पहलवान ने पांच मिनट में ही बृजेश को हवा में उछाल कर पटखनी दे दी। दूसरा मुकाबला सुमंत दास हनुमानगढ़ी व शादाब पहलवान सुल्तानपुर के बीच खेला गया, जिसमें सुमंत दास ने शादाब को चित कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
तीसरे मुकाबले में भगवानदीन पहलवान तुलसीपुर मांझा ने मुकेश पहलवान सुल्तानपुर को पटखनी देकर जीत दर्ज की। अन्य मुकाबलों में राहुल पहलवान हलकारा का पुरवा ने पवन पहलवान जौनपुर को और संजय पहलवान हलकारा का पुरवा ने विनय पहलवान मुमताजनगर को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
दंगल में निर्णायक की भूमिका रामदेव पहलवान, रामजी यादव और संचालन घनश्याम दास पहलवान ने किया। दंगल के आयोजक अखिलेश दुबे उर्फ श्याम जी, बब्लू खान, रामचंदर, कपिल देव वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
दंगल में अलनपुर, केराकत, जौनपुर, अयोध्या, नंदिनीनगर महाविद्यालय गोंडा, सुल्तानपुर, दुर्गागंज मांझा, ख्वासपुरा, मुमताजनगर, तुलसीपुर मांझा, हलकारा का पुरवा के पहलवान शामिल हुए।