फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   New years in jail if found drunk will pass

नशे में मिले तो हवालात में गुजरेगा नया साल

Wed, 30 Dec 2015 11:18 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
नव वर्ष के स्वागत पर हंगामे का मंसूबा पाले युवा सावधान हो जाएं। हैप्पी न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर अगर थोड़ी भी पी ली है, तो सावधान होकर सड़क पर निकलें। चौक-चौराहों से लेकर पार्कों के आसपास आपको ब्रीथ एनालाइजर का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


आपकी सांसों ने पेट में अल्कोहल होने की चुगली की तो एक साल आपको लॉकअप में गुजारना होगा। मतलब यह कि वर्ष 2015 की पूर्व संध्या पर पकड़े जाने पर जमानत वर्ष 2016 की पहली तारीख को ही मिलेगी।
विज्ञापन


नव वर्ष के स्वागत का जश्न सकुशल निपटाने के लिए पुलिस महकमे ने सतर्कता बढ़ाने के साथ कवायद शुरू कर दी है। अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर नजर रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सादे कपड़े में भी महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों को लगाया जा रहा है।

नव वर्ष पर खुशियों के इजहार के लिए युवाओं व टीन एजर की ओर से हंगामे की तैयारी के बीच अवसर को सकुशल निपटाने के लिए पुलिस महकमे ने पुख्ता रणनीति तैयार की है।

सार्वजनिक स्थलों जैसे गुलाबबाड़ी, कंपनी गार्डेन, अयोध्या राजघाट, राम पैड़ी समेत अन्य स्थलों की देर रात पुलिस की टीम ने टोह ली। खुफिया कर्मियों ने भी मौका मुआयना कर जायजा लिया।

नव वर्ष पर भीड़ उमड़ने के पहले बम खोजी न निरोधी दस्ते और एंटी सबूटाज चेक से सघन जांच व तलाशी का निर्देश दिया गया है। आम जनता से भी संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम व अधिकारियों को देने की अपील की गई है।


यातायात पुलिस को भीड़भाड़ वाले इलाकों में आवागमन को सुचारु बनाये रखने की जिम्मेदारी दी गई है तो पुलिस के साथ ब्रीथ एनालाइजर से नशेड़ियों की जांच का जिम्मा भी सौंपा गया है।

बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी में लगाये जाने वाले स्टाफ की तैनाती का खाका खींचा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रणनीति को अंतिम रूप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed