फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   New blueprint of security will be ready after CISF report

सीआईएसएफ की रिपोर्ट के बाद तैयार होगा सुरक्षा का नया खाका

Tue, 21 Dec 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
New blueprint of security will be ready after CISF report
अयोध्या। एडीजी सुरक्षा वीके सिंह मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामजन्मभूमि परिसर का करीब एक घंटे तक निरीक्षण किया। इसके बाद परिसर में ही अधिकारियों के साथ श्रीराम जन्मभूमि स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक कर राममंदिर निर्माण को लेकर नए सिरे से तैयार हो रहे सुरक्षा खाके को लेकर चर्चा की। अभी सीआईएसएफ की रिपोर्ट का इंतजार है, इस रिपोर्ट के बाद सुरक्षा का नया खाका तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

एडीजी ने पश्चिम दिशा में हो रहे राममंदिर के रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य को भी देखा। यह सुरक्षा दीवार राममंदिर के तीन तरफ बनाई जाएगी। पश्चिम दिशा में रामजन्मभूमि के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई है। इसके अलावा राममंदिर के लिए बन रहे नए प्रवेश मार्ग का भी निरीक्षण किया। अस्थायी मंदिर में रामलला के दर्शन को सुगम बनाने के लिए नया गैंग-वे लगाने सहित सीटीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने पर भी चर्चा की गई है।
विज्ञापन

वीआईपी दर्शन के लिए अलग से मार्ग बनेगा। बिड़ला धर्मशाला से सुग्रीव किला होते हुए रामजन्मभूमि मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। बताया गया कि शीघ्र ही यह मार्ग भक्तों के लिए सुगम हो जाएगा। राममंदिर निर्माण के साथ ही रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। प्रतिदिन करीब आठ से दस हजार भक्त रामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीकेंड व पर्व त्योहारों पर इनकी संख्या दो से तीन गुना तक बढ़ जाती है। ऐसे में नया दर्शन मार्ग शुरू होने से भीड़ नियंत्रित करने में आसानी होगी। फिलहाल नई सुरक्षा व्यवस्था व आदि सुविधाओं को लेकर अभी समिति को सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) की रिपोर्ट का इंतजार है। विगत दिनों सीआईएसएफ की टीम रामजन्मभूमि परिसर का सर्वे कर चुकी है।
रामजन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर सुविधा के लिए क्या किया जाना है, वह इसकी रिपोर्ट देगी। इस रिपोर्ट के बाद सुरक्षा व सुविधा के नए प्लान पर काम शुरू होगा। बैठक में डीआईजी सीआरपीएफ संजीव राय, आईबी के निदेशक रमाकांत गुप्त, आईजी जोन केपी सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, एसएसपी शैलेश पांडेय, एसपी सुरक्षा पंकज पांडेय सहित अन्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

राममंदिर के ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र भी बैठक में शामिल रहे। विगत दिनों हुई बैठक में रामलला के दर्शन का समय बढ़ाने पर हुई चर्चा पर कहा कि अभी ऐसी कोई तैयारी नहीं है। जब तक भक्तों के लिए सुविधाएं नहीं विकसित हो जातीं और सुरक्षा प्रोटोकॉल को भी देखते हुए इसको लेकर अभी निर्णय करना जल्दबाजी होगी। सुरक्षा को देखते हुए रात में रामलला के दर्शन में समस्या खड़ी हो सकती है ऐसे में फिलहाल अभी दर्शन का समय नहीं बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed