फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   New Ayodhya will develop while preserving antiquity

Ayodhya News: प्राचीनता को सहेजते हुए विकसित होगी नई अयोध्या

Mon, 20 Mar 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 20 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
New Ayodhya will develop while preserving antiquity
अयोध्या। रामनगरी का विकास उसकी गरिमा के अनुकूल किया जा रहा है। इसकी प्राचीनता को सहेजते हुए इसे आधुनिक रूप प्रदान किया जाएगा। मैं स्वयं विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहा हूं। ये विचार सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को व्यक्त किये।
विज्ञापन


वो हर बार की तरह इस बार भी अपने अयोध्या दौरे पर संत-धर्माचार्यों से मुलाकात करना नहीं भूले। उन्होंने अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण व समीक्षा बैठक के बाद सर्किट हाऊस में रामनगरी के चुनिंदा संत-धर्माचार्यों से भेंट की। उनके साथ भोजन भी किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने संतों को आश्वस्त किया कि प्राचीनता को सहेजते हुए अयोध्या का विकास किया जाएगा। कहा कि अयोध्या के विकास को लेकर वे सीधे उन्हें सुझाव दे सकते हैं क्योंकि वे खुद विकास कार्य देख रहे हैं। संतों की भावना का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सीएम के लिए संत परंपरा के अनुकूल भोजन परोसा गया था। आलू मटर की सब्जी, भिंडी की भुजिया, रोटी, दाल, खीर, फल की व्यवस्था की गई थी। भोजन के बाद सीएम ने संतों को उपहार भी दिया।

इस दौरान महंत महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य, महंत डॉ.भरत दास, महंत रामदास, महंत सुरेश दास, जगतगुरु अनंताचार्य, महंत करुणानिधान शरण, महंत अवधेश दास, महंत शशिकांत दास सहित अन्य संत-धर्माचार्य मौजूद रहे।


महंत नृत्यगोपाल दास का स्वास्थ्य जाना
अयोध्या। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मणिरामदास की छावनी जाकर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से आशीर्वाद लिया। उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना। कहा कि आपका मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहे, यही हम लोगों की कामना रहती है। उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने सीएम योगी का स्वागत अभिनंदन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed