फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ND university management council meeting furore

एनडी विवि प्रबंध परिषद की बैठक में हंगामा

Tue, 21 Jul 2015 11:06 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
इससे कर्मियों का वेतन का मामला फिर लटक गया। कृषि विवि में पिछले काफी समय से प्रबंध परिषद अध्यक्ष व कुलपति प्रो. अख्तर हसीब पर बैठक बुलाने का दबाव था।
विज्ञापन


हर तीसरे माह पर बैठक का नियम है। इससे नए वित्तीय वर्ष का वार्षिक बजट नहीं अनुमोदित हो सका है। अनुमोदन न होने से कर्मियों को बीते दो माह से वेतन भी नहीं मिला है।
विज्ञापन


नियमों के अनुसार अप्रैल माह का वेतन बाई-सर्कुलेशन के माध्यम से निकाल दिया गया था। इसके बाद नियम न होने से बजट अनुमोदित होने का इंतजार हो रहा था।

अनुमोदन प्रबंध परिषद की बैठक में सदस्यों के बीच चर्चा के बाद होता है। बैठक आमंत्रित किए जाने की मांग काफी दिनों से हो रही थी। जैसे-तैसे मंगलवार को विवि प्रशासनिक भवन में बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर शुरुआत से ही परिषद सदस्यों ने कुलपति की कार्यशैली के खिलाफ हमला बोल दिया। सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर कुलपति को घेरते हुए विरोध किया।

एक सदस्य ने जैसे ही निंदा प्रस्ताव लाया, हंगामा तेज गया और मजबूरन कुलपति को बैठक स्थगित करनी पड़ी। इससे कर्मियों की वेतन मिल जाने की आस भी अधूरी रह गई है।


विवि मीडिया प्रभारी उमेश पाठक ने बैठक में किसी प्रस्ताव का अनुमोदन नहीं होने की जानकारी दी। कहा कि हंगामे के कारण बैठक रद्द करनी पड़ी।

उधर, प्रबंध परिषद सदस्य वंशीलाल यादव ने बताया कि सदस्यों ने कुलपति की कार्यशैली की वजह से बैठक में निंदा प्रस्ताव लाया, जिसे जल्द शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed