फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Navya Ayodhya will increase the splendor of Ramnagari in three phases

तीन चरणों में रामनगरी का वैभव बढ़ाएगी नव्य अयोध्या

Tue, 12 Jul 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Navya Ayodhya will increase the splendor of Ramnagari in three phases
अयोध्या। भूमि विकास, गृह स्थान एवं बाजार योजना (नव्य अयोध्या) को आकार देने की कवायद तेज हो गई है। नव्य अयोध्या योजना तीन चरणों में मूर्तरूप लेते हुए धर्मनगरी का वैभव बढ़ाएगी।
विज्ञापन

पहले चरण की योजनाओं का ले-आउट तैयार चुका है, साथ ही 81.36 फीसदी जमीन का अधिग्रहण भी हो गया है। पहले चरण में 39 होटल, 19 अंतरराष्ट्रीय व राज्य भवन सहित 65 आवासीय भवन व अन्य कई प्रकल्प बनेंगे।
विज्ञापन

नव्य अयोध्या की ऑफिस व सड़कों के लिए निविदा पहले ही निकाली जा चुकी है। नव्य अयोध्या योजना तीन गांवों शाहनेवाजपुर मांझा, बरेहटा मांझा व तिहुरा मांझा की कुल 1194.36 एकड़ भूमि पर आकार लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित कुल भूमि पर 40 हजार दर्शनार्थियों हेतु गेस्ट हाउस, 80 अंतरराष्ट्रीय गेस्ट हाउस, 36 राज्य एवं केंद्र शासित राज्यों के भवन, आवासीय भूखंड व मनोरंजन एवं जलाशय प्रस्तावित हैं। इस योजना को तीन चरणों में मूर्तरूप देने की तैयारी है।
पहले चरण का ले-आउट आवास विकास विभाग ने तैयार कर लिया है। प्रथम चरण में 583.31 एकड़ भूमि पर योजना संचालित की जानी है, जिसके सापेक्ष 474.60 एकड़ (81.36 फीसदी) जमीन का अधिग्रहण भी किया जा चुका है।
योजना के प्रथम चरण के अंतर्गत 39 होटल, नौ सामुदायिक सुविधाएं, पांच संस्थागत भूखंड, 19 अंतरराष्ट्रीय व राज्यों के भवनों हेतु भूखंड, 65 ग्रुप हाउसिंग भूखंड, एक पुर्नवास स्थल, एक मनोरंजन एवं जलाशय हेतु स्थल व तीन भूखंड यूटिलिटी के लिए उपलब्ध होंगे।
पहले चरण में इनका निर्माण कार्य किया जाएगा। पहले चरण के अंतर्गत अब तक अर्जन की गयी भूमि को समतल कराने व शाहनेवाजपुर की भूमि से वर्षा जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने का काम अतिशीघ्र शुरू होने जा रहा है।
देश-विदेश के पर्यटकों को नव्य अयोध्या की भव्यता आकर्षित करेगी। नव्य अयोध्या से राममंदिर महज तीन किलोमीटर, एयरपोर्ट आठ व बस अड्डा महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित होगा।
योजना के पहले चरण के लिए निविदाएं निकाली जा चुकी हैं। सड़क, वाटर लाइन, सीवर लाइन आदि सुविधाएं विकसित करने के लिए 475 करोड़ का ग्लोबल टेंडर भी आमंत्रित किया गया है।
तीन चरणों में आकार लेने वाली नव्य अयोध्या के पहले चरण का ले आउट तैयार है। दूसरे चरण में उस जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। जहां राममूर्ति प्रस्तावित है। तीसरे चरण का भी ले आउट बन रहा है।
तीसरे चरण में मांझा तिहुरा की जमीन अधिग्रहीत की जानी है। इसके लिए किसानों से वार्ता चल रही है, सहमति के आधार पर जमीनें ली जाएंगी। नव्य अयोध्या में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के भवन, होटल, गेस्ट हाउस तो बनेंगे ही समाज के दुुर्बल वर्ग के लोगों के लिए भी यहां जमीन आरक्षित की जाएगी।
नव्य अयोध्या में समाज के दुर्बल आय वर्ग श्रेणी हेतु 17 भूखंड प्रस्तावित हैं। इसके लिए जिन गांवों की जमीन का अधिग्रहण हो रहा है वहां की वर्तमान ग्रामीण आबादी के पुर्नवासन हेतु 2.92 एकड़ का एक भूखंड प्रस्तावित है।

पहले चरण में अधिग्रहण की गई जमीन
ग्राम शाहनेवाजपुर मांझा 201.74 एकड़
ग्राम बरेहटा मांझा 230.23 एकड़
ग्राम तिहुरा मांझा 151.34 एकड़
पहले चरण के प्रकल्प भूखंड की संख्या क्षेत्रफल एकड़ में
होटल, व्यावसायिक व अन्य 39 75.44 एकड़
सामुदायिक केंद्र 09 19.34 एकड़
संस्थागत भूखंड 05 21.39 एकड़
अंतरराष्ट्रीय व राज्यभवन 19 17.14 एकड़
ग्रुप आवासीय भवन 65 62.09 एकड़
निर्बल वर्ग के लिए भूखंड 17 30.06 एकड़
पुर्नवास केंद्र 01 2.92 एकड़
जलस्रोत व अन्य 01 2.84 एकड़
सुविधाएं 03 5.65 एकड़
नव्य अयोध्या योजना को आकार देने का काम अगले कुछ ही महीनों में शुरू हो जाएगा। तीन चरणों में नव्य अयोध्या योजना रामनगरी का वैभव बढ़ाएगी। पहले चरण का ले आउट तैयार हो चुुका है। निविदाएं भी आमंत्रित की जा चुकी हैं। जिन जमीनों का अधिग्रहण हो गया है उसको समतल करने का काम प्रारंभ होने जा रहा है। नव्य अयोध्या योजना 1194.36 एकड़ भूमि पर आकार लेगी। जिसमें 80 देशों के गेस्ट हाऊस सहित अन्य कई प्रकल्प बनने हैं।- ओपी पांडेय, अधिशासी अभियंता, आवास विकास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed