फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   nagar nigam

नगर निगम ने शहर में बनाए 12 अस्थायी रैन बसेरे

Fri, 29 Nov 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam
अयोध्या। नगरनिगम शहर में 12 स्थानों पर अस्थायी रैन बसेरा बना रहा है। यह रैन बसेरे शहर के सार्वजनिक स्थलों रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदि जगहों पर बनाए जा रहे हैं। रैने बसेरे में श्रद्धालुओं के लिए चारपाई, बिस्तर व रजाई सहित पानी की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि निराश्रित लोगों को ठंड से बचाने के लिए पहल की है। रामनगरी के 12 स्थानों को चिह्नित कर वहां सुविधायुक्त अस्थायी रैन बसेरा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन अयोध्या, रेलवे स्टेशन फैजाबाद, बस स्टेशन फैजाबाद, नयाघाट बंधा तिराहा, क्षीरेश्वरनाथ मंदिर के सामने सहित अन्य स्थलों पर अस्थायी रैन बसेरा बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 फीट लंबे व 10 फुट चौड़े सभी रैन बसेरे सुविधायुक्त होंगे। उनमें गरीब निराश्रित निशुल्क रात गुजार सकते हैं। रैन बसेरा में बिस्तर, रजाई सहित पानी की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही महिलाओं के लिए तीन स्थानों पर अलग से रैन बसेरे का निर्माण कराया जा रहा है। बताया कि बस स्टेशन फैजाबाद सहित तीन स्थानों पर केवल महिलाओं के लिए रैन बसेरे बनाए जा रहे हैं।

मिर्जापुरी स्टोन से सज रहा कनकभवन मार्ग
कनकभवन जाने वाला मार्ग अब मिर्जापुरी स्टोन से सजेगा। नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि कनकभवन का करीब 500 मीटर मुख्य मार्ग पर अब मिर्जापुरी स्टोन लगाया जा रहा है जिससे यह मार्ग आकर्षक तो दिखेगा ही श्रद्धालुओं को भी सुविधा होगी। बताते चलें कि कोबल पत्थर लगाने का काम पर स्थानीय संतों के विरोध के चलते ब्रेक लग गया था। लंबे समय तक यह मार्ग निर्माण अधूरा पड़ा था। अब पुन: कनकभवन मार्ग को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed