{"_id":"63dffbab2c20653c5067f300","slug":"na-faizabad-news-c-13-1-77782-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि जगत में निवेश की अपार संभावनाएं: डॉ. अवधेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि जगत में निवेश की अपार संभावनाएं: डॉ. अवधेश
Mon, 06 Feb 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में रविवार को आयोजित व्याख्यान में मौजूद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारगंज (अयोध्या)। कृषि के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। इसके द्वारा एक वैचारिक क्रांति लाई जा सकती है। किसी भी चीजों के उत्पादन से अधिक महत्व उसे बाजारों तक पहुंचाना है। विश्वविद्यालय के छात्र कृषि जगत के प्लेटफाॅर्म पर आकर खुद का स्टार्ट अप शुरु करने के साथ दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं। यह बातें पं. दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर के शिक्षाविद प्रो. अवधेश तिवारी ने कहीं। वे रविवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित प्रदेश में अर्थव्यवस्था के आकार को एक ट्रिलियन डाॅलर तक पहुंचाने के उद्देश्य से देश व विदेशों से पूंजी निवेश आकर्षित करने के विषय पर व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे।
विशिष्ट अतिथि विशेष सचिव उप्र शासन व नोडल अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में तेजी से बदलाव हुए हैं। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती, मोटा अनाज व स्वरोजगार पर काम कर रही है। कहा कि वे प्रशासन से छात्रों के सर्वागीण विकास के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज की भी मांग करेंगे। इस दौरान छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. डी नियोगी, कुलसचिव डॉ. पीएस प्रमाणिक, डॉ. भानुप्रताप सिंह, निदेशक प्रसार डॉ. एपी राव, डॉ. सीताराम मिश्रा अन्य मौजूद रहे।
सीएम ने दिया संदेश, डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो संदेश में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में एक ट्रिलियन डॉलर की हिस्सेदारी केवल यूपी से होगी। प्रदेश के विकास के संदर्भ में एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। जिसमें बताया गया कि किस प्रकार प्रदेश तेजी के साथ विकास की सीढ़ी लगातार चढ़ रहा है और प्रदेश में निवेश के साथ रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ीं हैं। वहीं, विश्वविद्यालय द्वारा संचालित सातों महाविद्यालयों ने प्रस्तुतिकरण के जरिए बताया कि कृषि के क्षेत्र में भी निवेश व रोजगार की संभावनाएं तेजी से बढ़ीं हैं।