{"_id":"60145c768ebc3e32a334baa7","slug":"muslim-forum-burnt-effigy-of-owaisi-faizabad-news-lko5622237143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम मंच ने फूंका ओवैसी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम मंच ने फूंका ओवैसी का पुतला
विज्ञापन
अयोध्या। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने ओवैसी के अयोध्या में बनने वाली मस्जिद को लेकर दिए गए बयान की शुक्रवार को निंदा करते हुए उनका पुतला फूंका। इस दौरान अवध प्रांत प्रभारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि अयोध्या में जो मस्जिद बनने जा रही है वह अमन व तरक्की की मस्जिद है।
ओवैसी राष्ट्र को तोड़ने का काम कर रहे हैं। सहसंयोजक दिलशाद बॉस ने कहा कि ओवैसी कोई अलीम उलेमा नहीं हैं। वह अपनी हद में रहें यही उनके लिए अच्छा होगा। हाजी सईद अहमद ने कहा कि ओवैसी मुस्लिम समाज को भड़काकर अपनी राजनीति को जिंदा रखना चाहते हैं, उनसे सावधान रहने की जरूरत है।
पुतला फूंकने वालों में सलमान शेख, सगीर अहमद, सैयद गुलाम अशरफ, सैयद अब्बू फैसल ,इरफान खान ,सलमान खान सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं धन्नीपुर मस्जिद को हराम कहने वाले ओवैसी के बयान की राममंदिर समर्थक बबलू खान ने भी निंदा की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ओवैसी हमारे मुफ्ती नहीं है, अपनी जबान पर लगाम लगाएं। उन्होंने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि ओवैसी हमारे आलिम नहीं है, मुसलमान उनके बहकावे में न आएं। ओवैसी मुसलमानों को न बताएं कि हराम और हलाल कहां है। ओवैसी जैसे व्यक्तियों से सावधान रहने की जरूरत है।