फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Muslim artisans draw

मुस्लिम कारीगर झांकी में उतार रहे राम का चरित्र

Tue, 22 Oct 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Muslim artisans draw
अयोध्या-साकेत महाविद्यालय में सजाई जा रही झांकियां। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय से इस वर्ष भी भव्य श्रीराम राज्याभिषेक यात्रा रामकथा पार्क तक निकाली जाएगी। महाविद्यालय परिसर में शोभायात्रा में शामिल होने वाले रथों का निर्माण पूरा होने को है।
विज्ञापन

रथों का निर्माण करने में 15 कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं जिनमें 6 मुस्लिम कारीगर हैं। जो कि राम के चरित्र को झांकी में उतारने के साथ-साथ सद्भाव का संदेश भी दे रहे हैं। 11 रथों पर राम जन्म से लेकर रामराज्याभिषेक तक के प्रसंग को सजाया जा रहा है। शोभायात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विदेशी अतिथियों के साथ शामिल होंगे।
विज्ञापन

रामराज्याभिषेक यात्रा में 11 रथ शामिल होंगे। इन रथों पर राम का चरित्र उतारने में जुटे कारीगरों में 6 मुस्लिम कलाकार हैं। रथ निर्माण के लिए लखनऊ से आए विशेष टीम के निदेशक प्रदीप बताते हैं कि रथ बनाने में उनकी 15 सदस्यीय टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इन सभी रथों को विशालकाय ट्रक के ऊपर बनाया जा रहा है। इनके निर्माण में सनमाइका प्लाईवुड, लकड़ी, कपड़ा, रंग, पीओपी और थर्माकोल का प्रयोग किया जा रहा है।
इन सभी रथों पर श्रीरामचरितमानस के अलग-अलग प्रसंगों का मंचन होना है। उसी आधार पर हर रथ की डिजाइन अलग-अलग होगी। शोभायात्रा में शामिल होने वाले सबसे पहले रथ पर महाराजा दशरथ की उपस्थिति में पुत्रेष्टि यज्ञ का प्रसंग मंचित होना है। इसलिए उस ट्रक पर हवन करते हुए महाराजा दशरथ को प्रदर्शित किया जाएगा।
मुस्लिम कारीगरों की अहम भूमिका
टीम के मुखिया प्रदीप बताते हैं कि वैसे तो हमारे टीम के सभी कारीगर कुशल हैं लेकिन बाराबंकी निवासी मुस्लिम कारीगर हसन, जुगनू, मुन्ना, इरशाद, मुशीर व शाहिद की अहम भूमिका होती है। ये सभी कारीगर उनके साथ करीब 15 वर्षों से काम कर रहे हैं। झांकियों में रंग भरने व उन्हें सजाने में ये सभी कारीगर जुटे हैं और पूरी तन्मयता से भगवान राम के चरित्र को झांकियों में सजाने में अपने हुनर का प्रयोग कर रहे हैं।

भगवान राम का रथ होगा सबसे सुंदर
शोभायात्रा में एक ट्रक पर भगवान राम और रावण के युद्ध के दृश्य को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए उस ट्रक पर युद्ध के मैदान का दृश्य बनाया जा रहा है। वहीं शोभायात्रा में सबसे पीछे भगवान राम के राज दरबार का प्रसंग श्रद्धालुओं को देखने को मिलेगा। इसलिए सभी रथों में सबसे सुंदर रथ भगवान राम के दरबार से सजा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed