{"_id":"65132682a3b6bc3eab020464","slug":"murder-old-man-mango-tree-faizabad-news-c-97-1-ayo1001-3154-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आम के सूखे पेड़ के लिए बुजुर्ग की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आम के सूखे पेड़ के लिए बुजुर्ग की हत्या
Wed, 27 Sep 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
मृतक बुजुर्ग का फाइल फोटो
तारुन, अयोध्या। थाना तारुन क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशरूवा बुजुर्ग में सोमवार शाम शौच के लिए गए 80 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर गांव निवासी एक व्यक्ति पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्या आरोपी गांव छोड़कर भाग गया है। हत्या का कारण गांव में ही एक आम का सूखा पेड़ बताया जा रहा है, जिसे मृतक के परिवारीजनों ने काट लिया था।
मृतक के पुत्र नन्दलाल निषाद ने बताया कि गांव के पूरब की ओर उनका खेत है। सोमवार को शाम करीब पांच बजे पिता रामशंकर निषाद घर से खेत जाने को कहकर निकले थे। घटनास्थल के पास गांव के एक व्यक्ति का नलकूप है। रात में सात बजे खेत की तरफ निकले गांव निवासी कालीदीन को किसी के कराहने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर टार्च की रोशनी से देखा तो गमछे से रामशंकर का मुंह बंधा था और चाकुओं के हमले से लहूलुहान वह कराह रहे थे। तब वह भागते हुए घायल के घर आए उन्होंने घटना की सूचना दी। तब परिवारीजन गांव वालों की मदद से करीब 7.30 बजे ठेले पर लादकर उन्हें घर ले आए। एम्बुलेंस न उपलब्ध होने से परिवारीजन बाइक से उन्हें तारुन सीएचसी ले गए। लेकिन हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सीओ डॉ. राजेश तिवारी व तारुन प्रभारी निरीक्षक अशोक यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
मृतक की पुत्रवधू ज्ञाना देवी ने बताया कि हत्या आरोपी राधेश्याम उर्फ करिया से आम के सूखे पेड़ का विवाद चल रहा था। पेड़ हमारा ही था लेकिन आरोपी राधेश्याम उसे अपना बता रहा था। घटना से पहले राधेश्याम हाथ में हंसिया लेकर उनके ससुर के पीछे जाते हुए लोगों ने देखा था। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने बताया कि मृतक के बेटे नंदलाल की तहरीर पर ग्राम सभा निवासी राधेश्याम उर्फ करिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारीजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
संवेदनशील होती पुलिस तो बच सकती थी जान
मृतक की पुत्री मघुना देवी ने बताया कि पिताजी गंभीर रूप से घायल थे, खून बह रहा था। डायल 112 आई, उसके सिपाही ने कहा कि आप इनको तारुन अस्पताल ले जाइए। वह लोग अगर चाहते तो इन्हें अपनी गाड़ी से अस्पताल ले जाते तो शायद पिताजी की जान बच जाती। बताया कि सीओ से शिकायत की गई तो उन्होंने सभी को खूब फटकार लगाई।
कॉल करने के बावजूद नहीं पहुंची एंबुलेंस
नन्दलाल की पत्नी ज्ञाना देवी का कहना है कि घायल होने के बाद पिताजी को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस के लिए फोन किया गया, तो बताया गया कि तारुन में कोई एंबुलेंस खाली नहीं है। चालक ने कहा कि मया बाजार में हूं, पहुंचने में आधा घंटा लगेगा। इसके बाद गंभीर रूप से घायल को बुजुर्ग को परिवारीजन बाइक से तारुन सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
पुलिसकर्मियों पर भी होगी कार्रवाई
बुजुर्ग की हत्या के आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। मृतक के घर वालों ने डायल 112 पर जो आरोप लगाए हैं, उसकी जांच कराई जाएगी। अगर उन लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाने से मना किया है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. राजेश तिवारी, सीओ बीकापुर