फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   murder

धारदार हथियार से दलित युवक की हत्या

Sat, 02 May 2020 08:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
murder
हत्या के बाद पूछताछ करते एसएसपी। - फोटो : FAIZABAD
जाना बाजार। हैदरगंज थाना क्षेत्र के कोरो राघवपुर गांव में शुक्रवार सुबह रंजिश को लेकर गांव के कुछ लोगों ने एक दलित युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी गांव के समीप जंगल में घात लगाकर बैठे थे। घटनास्थल पर मिले निशान से पता चल रहा है कि मृतक ने आरोपियों से जमकर संघर्ष किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

हैदरगंज के कोरो राघवपुर गांव निवासी बब्बूराम (35) पुत्र बुद्धिराम शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे गांव में ही एक नाई से बाल कटवाने जा रहा था। इस दौरान गांव के समीप जंगल में घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने चकमार्ग के पास एक जुताई किए गए खाली खेत में युवक को घेरकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने धारदार हथियार से उसके गले, हाथ, पैर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल देखकर लग रहा था कि मौत द्यह्य पूर्व युवक ने हत्यारों से काफी संघर्ष किया था।
विज्ञापन

ाटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर सीओ बीकापुर कोमल प्रसाद मिश्र, एसडीएम जयेंद्र कुमार, हैदरगंज पुलिस के अलावा तारुन, महाराजगंज, गोसाईगंज व बीकापुर कोतवाली सहित पांच थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी आशीष तिवारी और एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। एसएसपी ने हैदरगंज पुलिस को टीम गठित करके आरोपियों को पकड़ने का निर्देश दिया। वहीं, दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मृतक के परिवार में पत्नी सीमा के अलावा पुत्र विवेक (12), अभिषेक (10), पुत्री वंदन (8) हैं। घटना को लेकर दोनों के बीच पुरानी रंजिश सामने आ रही है। मृतक के भाई सियाराम द्वारा ग्राम पंचायत के ही निवासी एक ही परिवार के कपिल देव तिवारी, जगन्नाथ, आलोक, सोनू उर्फ अजय तिवारी, शुभम व पुट्टी सहित 6 लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई।
उनका आरोप है कि आरोपियों द्वारा जातिसूचक गाली देते हुए गाड़ा बंदी कर रंजिश को लेकर उनके भाई बब्बू राम की तलवार, फरसा और अन्य धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने के बाद हैदरगंज पुलिस द्वारा सभी छह आरोपियों को शुक्रवार शाम थाना क्षेत्र के पल्टूवीर पुल के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांका, गड़ासा, हसिया आदि बरामद हो गया है। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी। हत्या आरोपियों को गिरफ्तार लिया गया है। ऐहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारीजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed