फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Monitoring of oxygen plants started

ऑक्सीजन प्लांटों की शुरू हुई निगरानी

Sat, 22 Jan 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Monitoring of oxygen plants started
अयोध्या। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद जिले में बनाए गए ऑक्सीजन प्लांटों की निगरानी अब शुरू हो गई है। शासन के निर्देश पर संबंधित अस्पतालों द्वारा तय किए गए पोर्टल पर इसकी रिपोर्ट अपलोड की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन को लेकर हुई मारामारी के बाद जिले के दस अस्पतालों में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट स्थापित किए गए थे। जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, राजकीय श्रीराम चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज दर्शननगर, सौ शैय्या के अस्पताल कुमारगंज सहित पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी काफी रुपये खर्च करके ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में मरीजों में सामान्य लक्षण होने के कारण इनका उपयोग नहीं हो पा रहा है। कोविड के सभी सरकारी व निजी अस्पताल अभी मरीजों से खाली चल रहे हैं। इन ऑक्सीजन प्लांटों का उपयोग सामान्य मरीजों के लिए ही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शासन ने इन ऑक्सीजन प्लांटों से संबंधित जानकारियां प्रतिदिन भेजने के लिए निर्देश जारी किया है। नोडल अधिकारी डॉ. आरके सक्सेना ने सभी अस्पतालों के अधीक्षकों से ऑक्सीजन प्लांटों की प्रतिदिन की रिपोर्ट एक पोर्टल पर साझा करने के लिए कहा है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय राजा ने बताया कि पांच जिला स्तरीय अस्पतालों के अलावा पांच सीएचसी स्तर पर भी ऑक्सीजन प्लांट बनाए गए हैं, सभी क्रियाशील हालत में हैं। इनकी निगरानी प्रतिदिन की जा रही है। अस्पतालों में भी इसके लिए एक नोडल बनाए गए हैं जो प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed