फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mobile and jewelery of Bhojpuri actress stolen

Ayodhya News: भोजपुरी अभिनेत्री के मोबाइल व जेवर चोरी

Fri, 25 Nov 2022 08:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Mobile and jewelery of Bhojpuri actress stolen
अयोध्या। भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दूबे के दो मोबाइल फोन व जेवर चोरी हो गए। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दूबे अयोध्या में एक फिल्म की शूटिंग करने के लिए आईं हैं। वो सिविल लाइन स्थित एक होटल में चतुर्थ तल पर ठहरी हैं, गुरुवार सुबह अपने कमरे से बिना दरवाजा लॉक किए निकल गईं। वापस जाने पर कमरे में रखे कीमती जेवर और दो मोबाइल फोन गायब मिले।
विज्ञापन

नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किये। शाम सात बजे तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी। नगर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि अभी भी तहकीकात जारी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed