{"_id":"0045b2d5f9e56fd505be0fa9356e21a4","slug":"mind-over-murder-look-enclave-increased-land-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिक्षेत्र में मर्डर पर नहीं लग रही लगाम, बढ़े भूमि विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिक्षेत्र में मर्डर पर नहीं लग रही लगाम, बढ़े भूमि विवाद
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
डीआईजी वीके गर्ग द्वारा गुरुवार को की गई मासिक अपराध समीक्षा में परिक्षेत्र की यह तस्वीर उभर कर सामने आई। कानून व्यवस्था की समीक्षा में जनपद फैजाबाद, अंबेडकरनगर व सुलतानपुर में हत्या की वारदातों में बढ़ोत्तरी पाई गई।
वहीं परिक्षेत्र के सभी जनपदों में भूमि विवाद को लेकर घटनाओं में भी बढ़ोत्तरी मिली। इस पर डीआईजी ने नाराजगी जताई और जिला पुलिस प्रमुखों को लगाम लगाने की हिदायत दी।
कहा गया कि समाधान व तहसील दिवस में आने वाली भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतों का राजस्व विभाग के सहयोग से प्रभावी समाधान करायें। वर्ष 2014 तक की समस्त लंबित विवेचनाओं को हर हाल में जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए और जिला व सर्किल स्तर पर इसकी मानीटरिंग कराई जाए।
विज्ञापन
डीआईजी के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि डीआईजी ने जिला पुलिस प्रमुखों व अधिकारियों को 15 अगस्त, श्रावण झूला मेला, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी के मद्देनजर महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर लेने व नगरपालिका तथा अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर साफ-सफाई, मार्ग व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की बात कही।
साथ ही त्वरित सहयोग के लिए संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों के नाम-पता व संपर्क नंबर हासिल कर लेने की हिदायत दी। शांति समितियों की बैठकें कर समस्याओं व विवादों की जानकारी कर लने तथा त्वरित समाधान कराने व विभिन्न वर्गों के प्रभावशाली लोगों से सतत संपर्क को कहा गया।
बैठक में एसएसपी फैजाबाद उमेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी बाराबंकी अब्दुल हमीद, एसपी अंबेडकरनगर पंकज, एसपीअमेठी हीरा लाल व एसपी सुलतानपुर सोनिया सिंह आदि थे।