फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mind over Murder look enclave, increased land dispute

परिक्षेत्र में मर्डर पर नहीं लग रही लगाम, बढ़े भूमि विवाद

Thu, 13 Aug 2015 11:13 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
डीआईजी वीके गर्ग द्वारा गुरुवार को की गई मासिक अपराध समीक्षा में परिक्षेत्र की यह तस्वीर उभर कर सामने आई। कानून व्यवस्था की समीक्षा में जनपद फैजाबाद, अंबेडकरनगर व सुलतानपुर में हत्या की वारदातों में बढ़ोत्तरी पाई गई।
विज्ञापन


वहीं परिक्षेत्र के सभी जनपदों में भूमि विवाद को लेकर घटनाओं में भी बढ़ोत्तरी मिली। इस पर डीआईजी ने नाराजगी जताई और जिला पुलिस प्रमुखों को लगाम लगाने की हिदायत दी।
विज्ञापन


कहा गया कि समाधान व तहसील दिवस में आने वाली भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतों का राजस्व विभाग के सहयोग से प्रभावी समाधान करायें। वर्ष 2014 तक की समस्त लंबित विवेचनाओं को हर हाल में जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए और जिला व सर्किल स्तर पर इसकी मानीटरिंग कराई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डीआईजी के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि डीआईजी ने जिला पुलिस प्रमुखों व अधिकारियों को 15 अगस्त, श्रावण झूला मेला, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी के मद्देनजर महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर लेने व नगरपालिका तथा अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर साफ-सफाई, मार्ग व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की बात कही।

साथ ही त्वरित सहयोग के लिए संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों के नाम-पता व संपर्क नंबर हासिल कर लेने की हिदायत दी। शांति समितियों की बैठकें कर समस्याओं व विवादों की जानकारी कर लने तथा त्वरित समाधान कराने व विभिन्न वर्गों के प्रभावशाली लोगों से सतत संपर्क को कहा गया।


बैठक में एसएसपी फैजाबाद उमेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी बाराबंकी अब्दुल हमीद, एसपी अंबेडकरनगर पंकज, एसपीअमेठी हीरा लाल व एसपी सुलतानपुर सोनिया सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed