फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Millions of equipment burned after breaking high tension wire

हाईटेंशन तार टूटने से लाखों के उपकरण फुंके

Fri, 18 Sep 2015 11:56 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
दो दिन पूर्व भी हाईटेंशन तार टूटकर छोटी लाइन पर गिरने से एक घर में करंट फैल गया था, जिससे नल पर कपड़ा धो रही महिला करंट की चपेट में आने से झुलस गई थी।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने बताया कि हैरिंग्टनगंज विद्युत सबस्टेशन से हैरिंग्टनगंज ब्लॉक मुख्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सरकारी आवासों सहित कई उपभोक्ताओं के घरों को आपूर्ति होने वाली लाइन के तारों पर हाईटेंशन लाइन का तार गिर गया।
विज्ञापन


जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। गनीमत थी कि इस हादसे में अब तक कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन उपभोक्ताओं को हर बार लाखों रुपये का चूना जरूर लग जाता है। उपभोक्ताओं ने बताया कि हाईटेंशन तार गिरने से घर में करंट दौड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके घरों में लगे टीवी, पंखा, कूलर, फ्रिज, इन्वर्टर, कंप्यूटर सहित घरों की वायरिंग फुंक गई। पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ मिल्कीपुर एस चंद्रशेखर ने बताया कि मुझे जानकारी मिली है। मैं अभी नया आया हूं, हाईटेंशन लाइन के नीचे जल्द ही जाली लगवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed