फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Message given to stay healthy by doing yoga on World Yoga Day

विश्व योग दिवस पर योग कर निरोग रहने का दिया संदेश

Tue, 22 Jun 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Message given to stay healthy by doing yoga on World Yoga Day
अयोध्या। विश्व योग दिवस पर सोमवार को जिले में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, पुलिस, न्यायिक अधिकारी, समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों समेत सभी ने योग कर निरोग रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

सभी विधायकों ने अपने-अपने आवासों पर योग किया तो सांसद ने भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों संग योग किया। कमिश्नर, डीएम, आईजी, एसएसपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की भी दिनचर्या योग से शुरू हुई।
विज्ञापन

जिले में कई स्थानों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर सामूहिक योग भी किया गया। सांसद लल्लू सिंह ने पार्टी जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय व अन्य के साथ पार्टी कार्यालय पर योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोसाईगंज विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने फैजाबाद स्थित अपने आवास पर, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, बीकापुर विधायक शोभा सिंह व मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा ने अपने-अपने आवास पर योग किया।
सांसद ने कहा कि योग कर हम कोरोना जैसी बीमारी को हरा सकते हैं। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने लल्ली देवी गेस्ट हाउस में योग किया। कहा कि स्वस्थ रहने का मूल मंत्र योग ही है।
कहा कि निरोगी व स्वस्थ्य जीवन के लिए कम से आधा घंटा योग रोजाना करें। भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि जिले के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
आयुक्त एमपी अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव गुप्ता, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी डॉ. वैभव शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गोरेलाल शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी पीडी गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय, उप निदेशक सूचना डॉ. मुरलीधर सिंह सहित सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने आवास पर योगाभ्यास कर तन एवं मन को स्वस्थ रखने का संदेश दिया।
आयुक्त ने कहा कि सभी को प्रतिदिन शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए योग करना चाहिए। डीएम ने कहा कि सुबह यदि हम नियमित रूप से योगाभ्यास करते रहे तो हमारा शरीर एवं मन निरोगी रहेगा।
उप निदेशक सूचना डॉ. मुरलीधर सिंह ने बताया कि जनपद के राजनैतिक दलों, स्वयंसेवी संगठनों, विभिन्न व्यापारिक, औद्योगिक संगठनों, विश्वविद्यालयों में योगाभ्यास करने के साथ-साथ इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर चर्चा करते हुये योग से होने वाले लाभों के बारे में प्रतियोगितायें भी आयोजित कराई गई।
न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अयोध्या ज्ञान प्रकाश तिवारी द्वारा कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सेशन हाउस में योग शिविर का आयोजन किया।
इसमें अभिषेक कुमार बागड़िया अपर जनपद न्यायाधीश-पांच, शैलेंद्र वर्मा अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाक्सो प्रथम, सतीश कुमार त्रिपाठी अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाक्सो द्वितीय, नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी अपर जनपद न्यायाधीश/एफटीसी प्रथम, शैलेंद्र सिंह यादव अपर जनपद न्यायाधीश/एफटीसी द्वितीय, यशपाल लघुवाद न्यायाधीश, कुलदीप सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सक्षम द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम द्वारा प्रतिभाग किया गया।
सभी न्यायिक अधिकारियों ने प्रशिक्षित योग गुरू के निरीक्षण में यह योगाभ्यास किया गया। सीआरपीएफ की 63वीं बटालियन के कमांडेंट छोटेलाल के नेतृत्व में कैंप कार्यालय नवीन मंडी में आयोजित योग शिविर में सभी अधिकारी व जवानों ने हिस्सा लिया।
मंडलीय डाकघर प्रांगण में योग गुरू रजनीश श्रीवास्तव ने अधिकारी व डाक कर्मियों को फैजाबाद मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर आर एन यादव की अध्यक्षता में योगाभ्यास करवाया।
इस अवसर पर प्रवर अधीक्षक ने कहा कि योग एक भारतीय विज्ञान है और विज्ञान उस बहती धारा के समान है जो सभी जीवों को ऑक्सीजन के लिए बराबर अवसर देता है। इस अवसर पर सीनियर पोस्टमास्टर रवि कुमार, जय प्रकाश, अल्का गौड़, सत्येंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र दुबे, अनुज यादव, विजय यादव, अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
नारी सशक्तिकरण योग संस्थान, अयोध्या द्वारा 21 दिवसीय ऑनलाइन विशेष योग सत्र का आयोजन वरिष्ठ योगाचार्या ममता श्रीवास्तव द्वारा किया गया। एक जून से प्रारंभ इस योग सत्र में प्रतिदिन देश के विभिन्न प्रांतों से सैकड़ों लोग जुड़कर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन रवि तिवारी द्वारा किया जा रहा है। योग वेलनेस सेंटर राजकीय डॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय देवकाली में आयोजित योग कार्यक्रम में होमियो मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उपेंद्र सिंह, आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. बृज नंदन श्रीवास्तव, प्राचार्य राजकीय डॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज डॉ. उपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में योग प्रशिक्षक यशवंती गंगवार एवं सहायक कृष्ण मोहन पांडे ने ऑनलाइन योग कराया।
अवध विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कोविड-19 के संदर्भ में योगिक जीवन व समग्र स्वास्थ्य विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए विवि के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने कहा कि मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी है। योग एक समग्र दृष्टि है इससे व्यक्ति अपनी काया को निरोगी बना सकता है।
कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं सभी के सामूहिक प्रयासों से आज योग दिवस मनाने का अवसर मिल रहा है। आज का दिन भारतवासियों के लिए बड़े गर्व का एवं सुखमय दिन है।
उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर, मध्य प्रदेश के कुलपति प्रो. कपिलदेव मिश्र ने कहा कि वर्तमान समय में योग संक्रमण से बचाव करने में सक्षम है। इसके नियमित अभ्यास से संक्रमण से बचा जा सकता है।
कहा कि योग सनातन काल से सृष्टि के प्रारम्भ से है। यही कारण है कि चितवृत्तियों का निरोग ही योग है। कहा कि मनुष्य के शरीर में वात, पित्त एवं कफ इन्हीं तीनों के संतुलन से मनुष्य पूर्ण रूप से स्वस्थ्य रहता है और इन्हे संतुलित करने का माध्यम योग है।
उद्घाटन सत्र में शारीरिक शिक्षा, खेल एवं योगिक संस्थान के निदेशक प्रो. एसएस मिश्र ने अतिथियों का स्वागत करते हुए दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस की रूपरेखा प्रस्तुत की।
कांफ्रेंस के तकनीकी सत्र को संबोधित करते हुए पं. रविशंकर शुक्ल विवि, रायपुर के प्रो. राजीव चौधरी ने कहा कि योग में हम आसन प्राणायाम शोधन तथा ध्यान के समग्र अभ्यास से हम हम अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को आसानी से बढ़ा सकते है।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के प्रो. सुनील कुमार गौतम ने कहा कि हम समग्र स्वास्थ्य को योग के व्यावहारिक प्रयोगों से प्राप्त कर सकते है। अष्टांग योग के यम, नियम और हठ, योग के शोधन और बंधों द्वारा तथा सही जीवन शैली को अपनाकर समग्र स्वास्थ्य को प्राप्त कर सकते है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते जिला जज व अन्य जज

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते जिला जज व अन्य जज- फोटो : FAIZABAD

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते रुदौली विधायक रामचंद्र यादव

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते रुदौली विधायक रामचंद्र यादव- फोटो : FAIZABAD

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते  जिलाधिकारी अनुज कुमार झा।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते जिलाधिकारी अनुज कुमार झा।- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय

अयोध्या-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व अन्य

अयोध्या-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व अन्य- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-योग दिवस पर योगाभ्यास करते मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा

अयोध्या-योग दिवस पर योगाभ्यास करते मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते डाकविभाग के अधिकारी व कर्मचारी

अयोध्या-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते डाकविभाग के अधिकारी व कर्मचारी- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-अंतर्राष्ट्रीय योग दकिवस पर योगाभ्यास करतीं बीकापुर शोभासिंह चौहान व अन्य

अयोध्या-अंतर्राष्ट्रीय योग दकिवस पर योगाभ्यास करतीं बीकापुर शोभासिंह चौहान व अन्य- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-योग दिवस पर योगाभ्यास करते 63 बटालियन केंद्रीय पुलिस बल के अधिकारी व अन्य

अयोध्या-योग दिवस पर योगाभ्यास करते 63 बटालियन केंद्रीय पुलिस बल के अधिकारी व अन्य- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-योग दिवस पर योगाभ्यास करते 63 बटालियन केंद्रीय पुलिस बल के अधिकारी व अन्य

अयोध्या-योग दिवस पर योगाभ्यास करते 63 बटालियन केंद्रीय पुलिस बल के अधिकारी व अन्य- फोटो : FAIZABAD

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिसलाइंस में योगाभ्यास करते पुलिसकर्मी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिसलाइंस में योगाभ्यास करते पुलिसकर्मी- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed