फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   meeting

औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ाए पुलिस गश्त

Thu, 28 Nov 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
meeting
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान सुरक्षा का मुद्दा उठा।
विज्ञापन

डीएम ने मुमताजनगर औद्योगिक क्षेत्र में शाम छह बजे के बाद पुलिस गश्त करने के लिए सीओ सिटी को पत्र लिखने का निर्देश दिया।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उपायुक्त उद्योग आशुतोष सिंह ने बताया कि एकल मेज व्यवस्था के तहत नवंबर तक कुल 629 उद्योग आधार जारी है। कोई आवेदन पत्र लंबित नहीं है।
विज्ञापन

निवेश मित्र पोर्टल पर स्वीकृत के लिए कुल 583 आवेदन पत्र सबमिट किए गए है। 388 आवेदन पत्र में एनओसी जारी की जा चुकी है एवं 39 आवेदन पत्र अस्वीकृत है।
अवशेष 112 आवेदन पत्र लंबित है जिनमें 98 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दो पिकप एवं दो बांट माप व दो स्टांप एक रजिस्टार फर्म सोसाइटी एंड चिट्स फंड, फूड्स से सात लम्बित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों को यथाशीघ्र निर्धारित समय सीमा के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, ओडीओपी की प्रगति बताई गई।
डीएम ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में लगभग 3 माह का ही समय शेष बचा हुआ है इसलिए प्राप्त सभी आवेदनों पर चर्चा करके अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित करें। उद्यमियों ने मुमताजनगर औद्योगिक क्षेत्र में शाम छह बजे के बाद अराजक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों की शिकायत की।

मामले में डीएम ने शाम से सुबह तक पुलिस गश्त करने के लिए सीओ सिटी को पत्र लिखने का निर्देश दिया। बैठक में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आरएस श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त उद्योग वीआर यादव सहित विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, बैंकों के प्रतिनिधि और उद्यमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed