{"_id":"653d55e88c30a1caf50cef84","slug":"maulana-madani-included-among-brave-people-faizabad-news-c-97-1-ayo1002-4924-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मौलाना मदनी बयानवीर लोगों में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मौलाना मदनी बयानवीर लोगों में शामिल
विज्ञापन
अयोध्या। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को रामलला व हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। राममंदिर निर्माण कार्य के साक्षी बने। गर्भगृह में माथा टेका। इंजीनियरों से कहा कि आप सभी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने मौलाना मदनी पर कड़ा प्रहार किया। कहा कि मदनी बयानवीर लोगों में शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर बन रहा है। प्रचार पाने के लिए वह इस तरह के बयान देते रहते हैं। पांच सौ वर्षाें की कल्पना साकार हो रही है। उन्होंने सपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब रामभक्तों पर गोलियां चलाई गईं थी, तब वे रोकने नहीं आए थे। राम को काल्पनिक बताने वाले अवसरवादी भक्त हैं।
मौलाना मदनी का बयान निंदनीय
अयोध्या। राममंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जमीयत के मौलाना असद मदनी के बयान पर भड़क गए। कहा कि पीएम रामभक्त हैं। उनका राममंदिर में आना किसी भी तरह से वर्जित नहीं है।
विज्ञापन
मौलाना मदनी का बयान निंदनीय
अयोध्या। राममंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जमीयत के मौलाना असद मदनी के बयान पर भड़क गए। कहा कि पीएम रामभक्त हैं। उनका राममंदिर में आना किसी भी तरह से वर्जित नहीं है।
विज्ञापन