{"_id":"2dc7245a9461391df4dda9b902d76585","slug":"matiratan-award-for-three-personalities-including-dudnath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूधनाथ समेत तीन शख्सियतों को माटी रतन सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूधनाथ समेत तीन शख्सियतों को माटी रतन सम्मान
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 20 Nov 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवध में अपनी खास पहचान बना चुके माटी रतन सम्मान के लिए शुक्रवार को तीन शख्सियतों का चयन किया गया। हिंदी क्षेत्र में डॉ. दूधनाथ सिंह, उर्दू में डॉ. वजाहत हुसैन रिजवी और समाजसेवा के क्षेत्र में आशीष गौतम के नामों की घोषणा हुई।
यह जानकारी अशफाक उल्लाह खां मेमारियल शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पांडेय ने दी। वह सिविल लाइंस स्थित एक होटल में प्रेस से मुखातिब थे। सूर्यकांत पांडेय ने कहा कि अशफाक उल्लाह खां की शहादत स्थली मंडल कारागार में 19 दिसंबर को होने वाले अलंकरण समारोह में तीन हस्तियों को माटी रतन सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। प्रेस वार्ता में सैयद आफताब रजा रिजवी, स्वप्निल श्रीवास्तव, सलाम जाफरी, विश्व प्रताप और देवेश ध्यानी आदि उपस्थित रहे।