फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Math-Mdiron Fearing attack alert

मठ-मदिरों पर हमले की आशंका के मद्देनजर अलर्ट

Wed, 09 Sep 2015 12:08 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
अलर्ट घोषित होने के साथ ही दस्तों के साथ पुलिस ने जुड़वा शहरों अयोध्या-फैजाबाद में सघन जांच व तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जुड़वा शहरों के इंट्री प्वाइंटों पर विशेष निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन


बताया गया कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की ओर से देश के प्रमुख मठ-मंदिरों पर आतंकी हमले की आशंका जताई गई है। कहा गया है कि आतंकवादी देश में सांप्रदायिक विद्वेश फैलाने और अस्थिरता फैलाने के लिए मठ-मंदिरों को निशाना बना सकते हैं।
विज्ञापन


प्रदेश शासन की ओर से निर्देश मिलने के बाद मंगलवार को जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया। इसके बाद बम खोजी व निरोधी दस्ता, एंटी सबूटाज चेक टीम, डॉग स्क्वायड के साथ खुफिया कर्मियों ने पुलिस के साथ मोर्चा संभाल लिया और जुड़वा शहरों अयोध्या-फैजाबाद में सघन जांच व तलाशी अभियान छेड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार का दिन होने के चलते पहले दस्तों के साथ इलाकाई पुलिस ने अयोध्या के टेढ़ी बाजार, उनवल मंदिर बैरियर, श्रृंगारहाट, इंट्री प्वाइंट नयाघाट व साकेत पेट्रोल पंप पर औचक जांच व तलाशी अभियान शुरू किया।

आने-जाने वाले वाहनों और लोगों को रोककर तलाशी कराई गई। इसके बाद दस्तों ने शहर मुख्यालय स्थित रोडवेज, रेलवे स्टेशन तथा शहर के इंट्री प्वाइंट नवीन मंडी चौराहे पर दस्तों के साथ सघन जांच की।


एक-एक सामन की तलाशी कराई गई। इस बाबत एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि आशंका के मद्देनजर अलर्ट घोषित कर दस्तों तथा पुलिस को सतर्क किया गया है।

दस्तों के साथ पुलिस ने अयोध्या व फैजाबाद में सघन जांच व तलाशी अभियान चलाया है। राजपत्रित अधिकारियों को भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व व्यवस्था के प्रति संवेदनशील बने रहने तथा जांच-तलाशी कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed