फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mata Rani's farewell with cheers

जयकारों के साथ माता रानी की विदाई

Sat, 16 Oct 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mata Rani's farewell with cheers
अयोध्या। आस्था एवं श्रद्धा के चरमोत्कर्ष के साथ मां के भक्तों ने उल्लास पूर्वक जय माता दी के जयकारों के साथ मां दुर्गा को विदाई दी। कोविड प्रोटोकॉल के तहत इस बार एक साथ शोभायात्रा नहीं निकाली गई, सभी प्रतिमाएं सीधे निर्मली कुंड पहुंची।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा की पहली प्रतिमा दुर्गा पूजा समिति गांधी नगर नाका की रही जो निर्मली कुंड के श्रीभगवान जायसवाल विसर्जन स्थल पर विसर्जित की गई। मुख्य मार्ग समेत विसर्जन स्थल पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। डीएम-एसएसपी व अन्य अधिकारी देर रात तक सुरक्षा व्यवस्था में डटे रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह देवी प्रतिमाएं अपने-अपने पंडालों से निर्मलीकुंड की ओर रवाना हुई। चौक घंटाघर पर सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए मां का स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल, प्रमुख संरक्षक विजय गुप्ता, केशव बिगुलर व गगन जायसवाल आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक में ही जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष पांडेय, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक नगर विजय पाल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सत्येंद्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर पलाश बंसल एवं भाजपा नेता अवधेश पांडेय, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष विकास सिंह, युवा भाजपा नेता अमल गुप्ता, आकाश त्रिपाठी ने भी मां की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया।

मां भगवती की इस विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु भावविभोर होकर गाजे-बाजे की मधुर धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे। जय माता दी के गगनभेदी जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो रहा था। निर्मली कुंड पर देर रात तक लगभग ढाई सौ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इनमें लगभग पौने दो सौ प्रतिमाएं नगर क्षेत्र की तथा बाकी प्रतिमाएं ग्रामीण क्षेत्रों की रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed