फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Faizabad News ›   Triloki Nath College held mass replication

त्रिलोकी नाथ कॉलेज में पकड़ी सामूहिक नकल

Sat, 12 Mar 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 12 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Triloki Nath College held mass replication
मनूचा कॉलेज में परीक्षा देतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
बोर्ड परीक्षा में जेडी कमला सिंह चौहान ने केंद्रों के निरीक्षण के दौरान त्रिलोकी नाथ इंटर कॉलेज में सामूहिक नकल पकड़ी। उन्होंने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने का निर्देश दिया। सुलतानपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में शनिवार को प्रथम पाली में इंटर संस्कृत प्रथम प्रश्नपत्र और द्वितीय पाली में इंटर गणित/गणित एवं प्रारंभिक सांख्यिकी द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। जेडी ने सचल दल के साथ प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान फैजाबाद के त्रिलोकी नाथ इंटर कालेज, भरहूखाता और श्री कृष्ण बालिका इंटर कालेज मंगारी परीक्षा केंद्रों को औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


त्रिलोकी नाथ कालेज के कक्ष संख्या-5 में परीक्षार्थियों की कॉपियों में लिखा गया मैटर मिलता जुलता पाया गया। इसे जेडी ने सामूहिक नकल की श्रेणी में मानते हुए इसकी प्रविष्टि दैनंदनी में करने और सूचना सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को देने का निर्देश केंद्र व्यवस्थापक को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी केंद्र पर बिना ड्यूटी के विद्यालय परिसर में मिले अध्यापक नरसिंह नारायण सिंह और बिना परिचय पत्र के ड्यूटी कर रहे अवधेश कुमार तिवारी और धीरेंद्र कुमार को संपूर्ण परीक्षा अवधि के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया।

श्रीकृष्ण बालिका इंटर कालेज, मंगारी केंद्र पर रामकृष्ण नामक कक्ष निरीक्षक को संदिग्ध गतिविधियों के चलते जेडी ने कार्यमुक्त किया। इसके बाद जेडी का सचल दल सुलतानपुर के भारती उमावि पिपरी साईनाथपुर केंद्र पर पहुंचा तो वहां एक कक्ष में कक्ष निरीक्षक प्यारेलाल और दिलीप कुमार पर्ची से बोलकर नकल कराते पकड़े गए।

उसी समय केंद्र व्यवस्थापक से एक परीक्षार्थी भी नकल करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश जेडी ने केंद्र व्यवस्थापक को दिया। इसे सामूहिक नकल की श्रेणी में मानते हुए इसकी प्रविष्टि दैनंदनी में करने और सूचना सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को देने का निर्देश भी केंद्र व्यवस्थापक को दिया।

पूर्व में केंद्र व्यवस्थापक बदलने का निर्देश दिये जाने के बावजूद डीआईओएस सुलतानपुर से ऐसा न करने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा। प्रेस सेल प्रभारी राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि दूसरी पाली की परीक्षा में जेडी ने फैजाबाद के रामलाल संतराम इंटर कालेज दिलासीगंज का औचक निरीक्षण किया।


इस दौरान अजय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह और कुलदीप सिंह कक्ष निरीक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त कर दिया। इनके पास परिचय पत्र पर प्रधानाचार्य का हस्ताक्षर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed