फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Maniprwat shabby at risk

खतरे में जर्जर मणिपर्वत

Sun, 09 Aug 2015 10:39 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
जबकि पर्वत और उस पर बने मंदिरों की कभी भी ढहने की चेतावनी का बोर्ड लगा प्रशासन ने अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली है। यह चेतावनी बोर्ड कई सालों से है, लेकिन बचाव कोई उपाय नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


साधु-संतों ने अपने खर्चे से जैसे-तैसे कुछ मरम्मत की। जबकि पुरातत्व विभाग से संरक्षित इस पर्वत को बचाने के लिए अभी लापरवाही हो रही है। पुरातत्व विभाग ने यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के मद्देनजर केंद्र सरकार से जल्द से जल्द पर्वत को बचाने के लिए मरम्मत व संरक्षण बजट का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन


मणिपर्वत ऐतिहासिक व पुरातात्विक धरोहर है। सदियों से इसी पौराणिक स्थल से धर्मनगरी का प्रसिद्ध सावन झूला मेले का आगाज होता है। प्रतिवर्ष सावन मास भर लाखों श्रद्धालुओं का तांता दर्शन-पूजन के लिए उमड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात यह है कि ऐतिहासिक धरोहर का भवन वर्ष दर वर्ष, दिन प्रति दिन जर्जर व कमजोर होता जा रहा है। संरक्षित स्मारक को सुरक्षित करने व लाखों श्रद्धालु भक्तों की सुरक्षा की सुधि न तो शासन को है और न ही प्रशासन को।

सहायक अधिकारी, पुरातत्व संरक्षण डीके जायसवाल ने कहा कि मणिपर्वत ही पुरातत्व के लिए संरक्षित क्षेत्र है। अयोध्या के इस टीले पर बन रहे अवैध भवनों का दबाव इसके क्षरण का कारण है।

टीले की जर्जरता से इसके गिरने का आशंका जताई गई है। आला अधिकारी निरीक्षण कर चुके हैं। केंद्र सरकार को इसके संरक्षण के लिए प्रस्ताव हाल ही में भेजा गया है।

मेला के दौरान श्रद्धालुओं को खतरे से बचाने के लिए बैरिकेडिंग आदि इंतजाम कर प्रशासन 25-25 की संख्या में लोगों को आगे जाने की इजाजत देता है। ताकि हादसे के दौरान जनहानि रोकी जा सके। वैसे बगैर संरक्षण कार्य के खतरा मोल नहीं लेना चाहिए।

मेलाधिकारी व एडीएम सिटी, फैजाबाद रामनिवास शर्मा का कहना है कि मणिपर्वत की जर्जर स्थिति से प्रशासन अवगत है। इसके लिए चेतावनी के बोर्ड काफी पहले से लगाए गए हैं।


मेले के दौरान ज्यादा भी एक साथ न जाए। इसे रोकने को बैरीकेडिंग कर सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे। इसी के साथ-साथ आपात स्थिति से निपटने के सभी इंतजाम भी मौके पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed