{"_id":"612a816f8ebc3e74e77fc181","slug":"manifesto-will-be-a-reflection-of-public-s-suggestions-khurshid-faizabad-news-lko593187536","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता केे सुझावों का प्रतिबिंब होगा घोषणा पत्र : खुर्शीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता केे सुझावों का प्रतिबिंब होगा घोषणा पत्र : खुर्शीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरंगा। इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी कमरे में बैठकर विशेषज्ञों के साथ मिलकर घोषणा पत्र नहीं बनाएगी। कांग्रेस का घोषणा पत्र जनता की अपेक्षाओं का, उनकी इच्छाओं का व उनके सुझावों का प्रतिबिंब होगा। ये बातें कांग्रेस के उत्तर प्रदेश घोषणा समिति के चेयरमैन व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कही।
वह शनिवार को रुदौली विधानसभा क्षेत्र के रानीमऊ चौराहा स्थित निर्मल कुटिया में पार्टी द्वारा आयोजित किसान चौपाल को संबोधित कर रहे थे। इसमें किसानों से संबंधित समस्याओं का निस्तारण करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री ने आकर मौजूद जनता से संवाद किया।
सलमान खुर्शीद ने कहा कि सरकार बनने पर किसानों की समस्याओं को गंभीरता से निपटाया जाएगा। उन्होंने किसानों, नौजवानों तथा बुद्धिजीवियों से सुझाव मांगे। सभी लोगों ने बारी-बारी से घोषणा पत्र समिति के सदस्यों के सामने अपनी समस्याएं रखीं, उसे ध्यानपूर्वक सुनकर नोट किया। ज्यादातर लोगों की समस्याएं महंगाई, कर्जमाफी, बिजली की बढ़ी हुई कीमतें तथा फसलों को नुकसान पहुंचा रहे छुट्टा जानवरों को लेकर थी।
विज्ञापन
इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्यों हमारी मां-बेटियां कह रही हैं कि हमारे पास विधवा पेंशन व राशन नहीं है। जब कांग्रेस ने खाद्य सुरक्षा बिल पास किया था तो जनता को राशन मिलना चाहिये अगर नहीं मिलता तो यह सरकार की विफलता है। जनता को सोचना पड़ेगा कि कांग्रेस पार्टी को छोड़कर जिसका हाथ थामा था उसने आज जनता को लेकर कहां छोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में पुलिस उत्पीड़न, महिला अपराध, महंगाई व किसानों के समर्थन की लड़ाई सिर्फ कांग्रेस लड़ रही है। कहा कि यहां पर जितने सुझाव मिलें है उन सभी सुझावों को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा। जब कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी होगा तो उसमें इन सुझावों को शामिल किया जाएगा।
किसान चौपाल के आयोजक वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पीसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला ने उपस्थित नेताओं तथा कार्यकर्ताओं व किसानों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, पूर्व सांसद व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री, अमिताभ राज, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव तथा जिला प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, महासचिव विजय पांडेय, कारिब करनी, हाजी अकील खां, अफसर रजा रिजवी समेत अन्य मौजूद रहे।