फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Make lakes free from encroachment and make attractive Ayodhya

सरोवरों को अतिक्रमण मुक्त कर बनाया जाए आकर्षक अयोध्या

Fri, 10 Jun 2022 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Make lakes free from encroachment and make attractive Ayodhya
अयोध्या-सरियांवा गांव में अमृत सरोवर निर्माण व भूमिपूजन के दौरान श्रमदान करते डिप्टी सीएम केशव ? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। मंदिर का निर्माण हो जाने के बाद रामनगरी में पूरे देश से पर्यटकों और श्रद्धालुओं का आगमन होगा। इसलिए शहर बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया जाना चाहिए। मार्गों पर अमृत सरोवरों का निर्माण इस तरह से करवाएं कि पर्यटक वहां पर रुक सकें।
विज्ञापन

अधिकतर सरोवरों के लुप्त होने का कारण उनके ऊपर दबंगों का कब्जा है। जिला प्रशासन कार्रवाई कर इन सभी सरोवरों को कब्जा मुक्त कराए। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को विभागीय समीक्षा के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम प्रदेश सरकार के 2.0 कार्यकाल में प्रथम बार विभागीय कार्यों की समीक्षा एवं अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे थे।
उन्होंने ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम एवं राष्ट्रीय एकीकरण विभागों के कार्यों की समीक्षा सर्किट हाउस में एक बैठक के दौरान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत जिन श्रमिकों ने 90 दिन का कार्य कर लिया है, उनकी सूची बनाकर उनका पंजीकरण श्रम विभाग के पोर्टल पर कराया जाए। उन्होंने सामुदायिक शौचालयों में लगे स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के भुगतान में विलंब न करने को कहा।
बैठक में अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने जनप्रतिनिधियों के सरकारी कार्यक्रमों में निमंत्रण का मामला उठाया। जिस पर उन्होंने कहा कि यह अधिकारियों का दायित्व है कि जनप्रतिनिधियों को समय से पूर्व आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दें।
उपमुख्यमंत्री ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्रामसभा में अंत्येष्टि स्थल बनवाएं। इस संबंध में शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई होगी। बैठक में डिप्टी सीएम ने विकासखंड मसौधा के ग्राम पंचायत सरियावां में अमृत सरोवर का शिलान्यास एवं निरीक्षण किया।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने गांधी पार्क में गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित कर जनपद के लाभार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जनपद के चयनित 14,652 लाभार्थियों में से 20 को प्रतीक के तौर पर चाभी वितरित की।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 1119 स्वयं सहायता समूहों के 12309 सदस्यों को 1.67 करोड़ व सामुदायिक निवेश निधि के तहत 630 स्वयं सहायता समूह के 6923 सदस्यों को 6.93 करोड़ कुल 8.60 करोड़ की धनराशि वितरित की।

उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत जनपद में स्वीकृत लगभग 4900 लाभार्थियों में से प्रतीक के तौर पर 10 लाभार्थियों को डिजिटल परिचय बोर्ड वितरित किया।

अयोध्या-सरियांवा गांव में अमृत सरोवर निर्माण व भूमिपूजन के दौरान श्रमदान करते डिप्टी सीएम केशव ?

अयोध्या-सरियांवा गांव में अमृत सरोवर निर्माण व भूमिपूजन के दौरान श्रमदान करते डिप्टी सीएम केशव ?- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed