{"_id":"aa1cf261b46e46efdefddf5589858016","slug":"major-blow-to-the-sp-in-block-pramukh-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा को करारा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा को करारा झटका
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में यहां सपा की रणनीति और दावे को करारा झटका लगा है। 11 ब्लॉकों में दो निर्विरोध मिलाकर सपा ने कुल तीन सीटें ही जीती हैं। जबकि भाजपा और बसपा के खाते में दो-दो सीटें आईं। दो सपा की बागी महिलाएं ब्लॉक प्रमुख बनीं हैं तो, दो निर्दलियों ने भी परचम लहराया है।
जिले के 11 विकास खंडों में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की रणभेरी 5 फरवरी से नामांकन के साथ आननफानन शुरू हुई थी। कुल 1078 बीडीसी सदस्यों को मतदान में हिस्सा लेना था। लेकिन नाम वापसी के बाद चार ब्लॉकों तारुन से विजय प्रताप सिंह (सपा), पूराबाजार से धर्मराज (सपा), अमानीगंज से राम प्रताप यादव (भाजपा) और बीकापुर से संतोष सिंह (बसपा) का एकल नामांकन होने से निर्विरोध चुन लिया गया है।
आयोग से अनुमति के बाद सभी को शनिवार को प्रमाण पत्र भी दे दिया गया है। बाकी बचे 7 ब्लॉकों में रविवार को सुबह 11 बजे से ब्लॉक मुख्यालयों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। सभी सातों सीटों पर खड़े कुल 14 प्रत्याशियों में आमने-सामने कड़ा संघर्ष दिखा। प्रत्याशी और उसके समर्थक बीडीसी सदस्यों की गोलबंदी शुरू से अंत तक जारी रही।
विज्ञापन
दावेदारों की ओर से छिपा कर रखे गए तमाम बीडीसी सदस्यों को पोलिंग स्टेशन तक पहुंचाया गया। जहां प्रमाणपत्रों की कड़ी जांच-पड़ताल के बाद वे मतदान कक्ष तक जा सके और मतदान कर बाहर निकलते रहे। इस दौरान भारी संख्या में मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी और फोर्स तैनात रही। डीएम योगेश्वर राम मिश्र और एसएसपी मोहित गुप्ता ने ब्लॉकों पर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया।
आधे घंटे बाद मतगणना शुरू हुई तो चौंकाने वाले परिणाम आने लगे। सपा के मंत्रियों, विधायकों समेत दिग्गज नेताओं को करारा झटका लगा है। एक घंटे के भीतर ही परिणाम आने लगे तो सपा के खाते में एक मात्र मयाबाजार से भूपेंद्र सिंह बब्लू ही जीत दर्ज करा सके। उन्होंने अशोक यादव (भाजपा) को हराया।
हैरिंग्टनंगज ब्लॉक से आंनद सेन गुट की राजकिरन ने जीत दर्ज की। जबकि यहां सपा ने रामावती को अधिकृत उम्मीदवार बनाया था। जिसे होमगार्ड मंत्री अवधेश प्रसाद गुट का माना जाता है।
मिल्कीपुर से सपा से बगावत कर लड़ रहीं कविता ने अपनी पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी किरन यादव को हराया। रुदौली में बसपा की शिल्पी सिंह ने सपा की अल्का पाठक को हराया। मवई में राजीव कुमार तिवारी (निर्दल) ने सपा के निशात अली खां को पराजित किया।
मसौधा में भाजपा की सरोज सिंह ने सपा की सुषमा को हराया। सोहावल में निर्दल फिरदौस खान ने सपा के शोभनाथ को 41 मतों के भारी अंतर से हराया। यहां एक हारी हुई बीडीसी प्रत्याशी के वोट पड़ने को लेकर हंगामा भी हुआ है।
फैजाबाद में ब्लॉक प्रमुख की तस्वीर
ब्लॉक- विजयी- पराजित
मयाबाजार- भूपेंद्र सिंह बब्लू (सपा)- अशोक यादव (भाजपा)
हैरिंग्टनंगज- राजकिरन (बागी सपा)- रामावती (सपा)
मिल्कीपुर- कविता (बागी सपा), किरन यादव (सपा)
रुदौली- शिल्पी सिंह (बसपा)- अल्का पाठक (सपा)
मवई- राजीव कुमार तिवारी (निर्दल)-निशात अली खां (सपा)
मसौधा- सरोज सिंह (भाजपा), सुषमा (सपा)
सोहावल-फ़िरदौस खान (निर्दल)- शोभनाथ (सपा)
निर्विरोध चुने गए
तारुन- विजय प्रताप सिंह (सपा)- निर्विरोध
अमानीगंज -राम प्रताप यादव (भाजपा)-निर्विरोध
पूराबाजार- धर्मराज (सपा)-निर्विरोध
बीकापुर- संतोष सिंह (बसपा) निर्विरोध